NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
ख़बर भी, नज़र भी: हाकिम का फ़रमान है कि मदद को जुर्म समझा जाएगा!
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. से शुक्रवार को पूछताछ की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 May 2021
ख़बर भी, नज़र भी: हाकिम का फ़रमान है कि मदद को जुर्म समझा जाएगा!

…चली है रस्म की कोई न मदद को आगे बढ़े....कुछ ऐसा ही हाल है आजकल हमारे देश में। सीएए-एनआरसी और किसान आंदोलन से लेकर कोरोना संकट तक। बिहार से लेकर दिल्ली तक। पप्पू यादव से लेकर श्रीनिवास बी.वी तक शासन-प्रशासन द्वारा यही उदाहरण पेश करने की कोशिश की जा रही है कि जो भी मदद को आगे आएगा, मुजरिम समझा जाएगा। जो भी हक़ की आवाज़ उठाएगा, पीड़ितों के साथ खड़ा होगा उसे पुलिस या अन्य एजेंसी की जांच, समन, रेड का सामना करना होगा। उसे थाने बुलाया जाएगा, उससे पूछताछ की जाएगी। उसे जेल में डाला जाएगा।

समाचार एजेंसी भाषा की ख़बर है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. से शुक्रवार को पूछताछ की।

श्रीनिवास ने बताया, ‘‘पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुझे फोन किया और दिन में करीब पौने बारह बजे मेरे कार्यालय पहुंची। उन्होंने मुझसे पूछताछ की कि आप ये सब कैसे कर रहे हैं।’’

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूछताछ की गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और अन्य सामग्रियों के वितरण में शामिल नेताओं से दिल्ली पुलिस को पूछताछ करने और अपराध के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था।

अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की तामील करते हुए कई लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चार मई को पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में नेताओं द्वारा रेमडेसिविर दवा हासिल करने और इसे कोविड-19 मरीजों को वितरित करने के मामलों की पड़ताल करने और अपराध के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कदम उठाने को कहा था।

इसे पढ़ें :
बिहार: ‘एंबुलेंस घोटाले’ की पोल खोलने वाले पप्पू यादव गिरफ़्तार, रिहाई को लेकर सोशल मीडिया पर बुलंद हो रही आवाज़

जीटीबी अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत : न मुआवज़ा, न खेद

नताशा और महावीर नरवाल: इंसाफ़ एक दूर की कौड़ी

Srinivas BV
Coronavirus
COVID-19
Congress
delhi police
Delhi High court

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Privatisation
    अजय कुमार
    महाशय आप गलत हैं! सुधार का मतलब केवल प्राइवेटाइजेशन नहीं होता!
    12 Dec 2021
    भारत के नीतिगत संसार में सुधार का नाम आने पर प्राइवेटाइजेशन को खड़ा कर दिया जाता है। इसका नतीजा यह हुआ है कि भारत की बीहड़ परेशानियां प्राइवेटाइजेशन की वजह से खड़ी हुई गरीबी की वजह से जस की तस बनी…
  • god and man
    शंभूनाथ शुक्ल
    ईश्वर और इंसान: एक नाना और नाती की बातचीत
    12 Dec 2021
    मैंने अगला प्रश्न किया, कि क्या तुम मानते हो कि दुनिया में कोई ईश्वर है? अब वह थोड़ा झिझका और बोला, ‘कोई है तो जो हम सब को बनाता है’। मैंने एक जिज्ञासा उठाई, कि मनुष्य का पैदा होना एक बायोलॉजिकल…
  • unemployment
    रूबी सरकार
    ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ के नारों के साथ शिक्षित युवा रोज़गार गारंटी बिल की उठाई मांग
    12 Dec 2021
    युवाओं का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के 3 माह के भीतर सरकार को नौकरी मुहैया कराना चाहिए अथवा जब तक शिक्षित को नौकरी न मिले, तब तक सरकार की ओर से स्किल्ड लेबर की न्यूनतम मजदूरी के बराबर करीब साढ़े नौ…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    खुशहाली की बजाय बेहाली,संविधान से उलट राजसत्ता और यूपी का रिकार्ड
    11 Dec 2021
    वैश्विक असमानता रिपोर्ट के नये तथ्य और आंकड़े भारत की सामाजिक आर्थिक स्थिति की भयावह तस्वीर पेश करते हैं. आखिर आजादी के इन चौहत्तर वर्षो में हमारे समाज में इस कदर असमानता और दुर्दशा क्यों बढ़ी है?…
  • kisan andolan
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: किसानो, कुछ तो रहम करो...लिहाज करो!
    11 Dec 2021
    मनाएं, किसान अपनी जीत का जश्न। बस, सरकार को हराने का शोर नहीं मचाएं। इस शोर से दुनिया भर में छप्पन इंच की छाती वालों की बदनामी होगी सो होगी, देश में मजदूरों-वजदूरों और न जाने किस-किस को कैसा गलत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License