NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोरोना युद्ध है, आप सैनिक हैं तो सरकार से सवाल पूछना आपका फ़र्ज़ है
हेल्थ रिपोर्टरों द्वारा सरकार से पूछे गए कुछ ज़रूरी सवाल
अजय कुमार
07 Apr 2020
coronavirus
Image courtesy: AM News

सरकार कह रही है कि कोरोना से पूरे देश के लोगों को युद्ध लड़ना है। सरकार की बात सही है। कोरोना के खिलाफ हर व्यक्ति सैनिक की भूमिका में हैं। कोरोना की लड़ाई में एक सैनिक होने के नाते हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह कोरोना से लड़ाई में सही सरकारी सुझावों का पालन करे और सरकार से ज़रूरी सवाल पूछे। इस लिहाज़ से हेल्थ रिपोर्टरों द्वारा सरकार से पूछे गए कुछ ज़रूरी सवाल ऐसे हैं -

-  दुनिया के ज्यादातर देशों में कोरोना टेस्टिंग की मुफ्त व्यवस्था की गयी है। तो भारत में एक टेस्ट की कीमत 4500 रुपये क्यों तय की गयी है?  यह दुनिया के ज्यादातर देशों में तय किये टेस्ट की कीमत से अधिक है। ऐसे में एक गरीब व्यक्ति क्या टेस्ट करवा पाएगा? और जब टेस्ट के जरिये ही संक्रमण को रोकने की व्यवस्था की गयी है तो इसका मतलब यह भी है कि टेस्ट न करवा पाने की स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। तो सरकार की तरफ से प्राइवेट लैब में 4500 रुपये प्रति टेस्ट की व्यवस्था की क्यों गयी है? अगर इतनी अधिक कीमत तय की गयी है तो निश्चित है कि कम लोग टेस्टिंग करवाने जाएंगे। जैसा कि आंकड़ें बता रहे हैं अभी भारत में दस लाख की आबादी पर केवल 93 टेस्ट हो पा रहे हैं। ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इण्डिया के द्वारा अभी इसकी जानकरी नहीं मिल रही है कि भारत में कितने टेस्टिंग किट उत्पादित किये जा रहे हैं? कितने टेस्टिंग किट भारत के बाहर से आयात किये जा रहे हैं?  

- आने वाले समय में स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क। ग्लव्स से लेकर बॉडी कवर की बहुत अधिक जरूरत पड़ेगी। लेकिन अभी तक पता नहीं है कि कितने अधिक बॉडी कवर का उत्पादन किया जा रहा है? इन बॉडी कवर यानी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) से जुड़े मानक संबंधी  जाँच के लिए केवल एक केंद्रीय एजेंसी निर्धारित की गयी है। इसलिए बहुत सारे उत्पादकों की शिकायतों आ रही है कि उन्हें बॉडी कवर जल्द से बनाने की इजाजत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में क्या होना चाहिए?  पीपीई की टेस्टिंग के लिए एक से अधिक टेस्टिंग सेंटर क्यों नहीं बनने चाहिए?

- कोरोना वायरस के फैलाव को मापने के लिए सरकार सेरिलोजिकल सर्वे के अलावा और किन तरीकों को अपना रही है? इंफ्लुंएजा जैसी बीमारियों का सामुदायिक निरीक्षण कैसे किया जा रहा है?  क्या इन्हें आइसोलेट करने की कोई व्यवस्था है ?

- अभी तो कोरोना से संक्रमित सारे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया जा रहा है। लेकिन आगे क्या होगा, जब मरीजों की संख्या बढ़ेगी? जब यह दबाव बनेगा कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को ज्यादा संक्रमित मरीजों से अलग रखा जाए? तब क्या घर पर आइसोलेशन के लिए कहा जाएगा? या गाँव और शहर के स्तर पर आइसलेशन सेंटर की व्यवस्था की जायेगी ? ऐसी तैयारियों की जानकारियां साझा क्यों नहीं की जा रही है?

- कई जगहों पर देखा जा रहा है कि डर की वजह से मेडिकल स्टोर से लेकर आउटपेशंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) बंद रहे हैं? क्या सरकार ने इसे लेकर किसी तरह का निर्देश दिया है? क्या सरकार ने ऐसा कोई आदेश दिया है जो यह कहे कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर बंद नहीं रहेंगे? कैंसर, डाइबिटीज, टीबी जैसी बीमारियों से परेशान लोग, जिनकी इम्युनिटी कमजोर हैं,  उन्हें आइसोलेट करने के लिए कैसे कदम उठाये जा रहे हैं?

- कई राज्यों में जरूरी टीकाकरण के काम रोक दिए गए हैं? क्या यह 21 दिनों के लॉकडाउन तक ही रुका रहेगा या आगे भी बढ़ेगा? क्या सरकार के पास कोई ऐसी योजना है जो टीकाकरण जैसी बेहद जरूरी काम के लिए विकल्प के तौर पर काम करें?

- हेल्थ वर्कर की सुरक्षा के लिए सरकार ने बीमा का एलान किया है। इस बीमा हेल्थ वर्कर को केवल मौत पर ही सुरक्षा मिल पाएगी। यह केवल तीन महीने के लिए ही है? इसलिए सवाल यह है कि तब क्या होगा जब 10 से 12 हजार रुपये महीने पर काम करनी वाली नर्स को इलाज करवाना पड़ेगा? क्या इलाज भी इस बीमा कवर में शामिल है? क्या तीन महीने के बाद कोई दुर्घटना होने पर इसका फायदा मिल पाएगा?  इस बीमा पर यह भी सवाल है कि सफाई कर्मचारी भी कोरोना से लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं, इनके लिए कोई सुरक्षित बीमा पॉलिसी की घोषणा क्यों नहीं की गयी?

- सबसे बड़ी बात कि वह लोग जो भूख से मरने के कगार पर पहुंच रहे हैं, जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। उनके लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारें क्या व्यवस्था कर रही हैं?

Coronavirus
Corona Crisis
Corona virus epidemic
COVID-19
Narendra modi
BJP
Corona Testing kit
health care facilities
health system
PPE

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License