NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,67,334 नए मामले, आज फिर से रिकॉर्ड 4,529 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 12.65 फ़ीसदी यानी 32 लाख 26 हज़ार 719 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 May 2021
Corona update India

 

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 19 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से आज दूसरे दिन भी में रिकॉर्ड 4,529 मरीजों की मौत हुई है। इनमे सबसे ज्यादा यानी 1,291 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई है और कर्नाटक में भी 24 घंटो में 525 मरीज़ों में अपनी जान गंवाई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 3,89,851 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,2,046 मामले कम हुए हैं

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 54 लाख 96 हज़ार 330 हो गयी है। जिनमें से अब तक 2 लाख 83 हज़ार 248 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 86.23 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 19 लाख 86 हज़ार 363 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 12.65 फ़ीसदी यानी 32 लाख 26 हज़ार 719 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 18 करोड़ 58 लाख 9 हज़ार 302 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 12 हज़ार 155 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 32 करोड़ 3 लाख 1 हज़ार 177 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 8 हज़ार 296 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 33,059 मामले, केरल से 31,337 मामले, कर्नाटक से 30,309 मामले, महाराष्ट्र से 28,438 मामले, आंध्र प्रदेश से 21,320 मामले, पश्चिम बंगाल से 19,428 मामले, ओडिशा से 10,321 मामले, उत्तर प्रदेश से 8,673 मामले, राजस्थान से 8,398 मामले, हरियाणा से 7,774 मामले, पंजाब से 7,066 मामले, छत्तीसगढ़ से 6,477 मामले, गुजरात से 6,447 मामले, बिहार से 6,286 मामले, असम से 5,835 मामले, मध्य प्रदेश से 5,412 मामले, उत्तराखंड से 4,785 मामले, दिल्ली से 4,482 मामले और तेलंगाना से 3,982 नए मामले सामने आए हैं।
साथ ही जम्मू और कश्मीर से 3,967 मामले, झारखंड से 2,925 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,892 मामले, पुडुचेरी से 1,797 मामले, गोवा से 1,358 मामले, मेघालय से 906 मामले, त्रिपुरा से 879 मामले, मणिपुर से 624 मामले, चंडीगढ़ से 526 मामले, नागालैंड से 365 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 356 मामले, लक्ष्द्वीप से 226 मामले, सिक्किम से 209 मामले, लद्दाख से 202 मामले, मिज़ोरम से 184 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 53 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 36 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में संक्रमण के कारण आज दूसरे दिन भी में रिकॉर्ड 4,529 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 1,291 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 525 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 364 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 265 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 255 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 231 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 153 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 146 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 145 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 124 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 111 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 99 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 98 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 97 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 78 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 73 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही जम्मू और कश्मीर में 71 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 70 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 67 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 62 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 45 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 33 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 27 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 22 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 19 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 12 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और लद्दाख में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत लक्षद्वीप और मिज़ोरम में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
corona india

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद दयनीय – I
    13 Nov 2021
    भले ही महामारी हो या न हो, किंतु कर्मचारियों की भारी कमी, आवश्यक उपकरणों और बुनियादी व्यवस्था के अभाव और खराब कनेक्टिविटी ने स्वास्थ्य सेवाओं को दूर-दराज के इलाकों में रह रहे लोगों की पहुँच से बाहर…
  • The Human Cost of War
    न्यूज़क्लिक टीम
    जंग की इंसानी कीमत
    13 Nov 2021
    11 अक्टूबर 2021 को LOC के पास के इलाके में एन्टी-इंसर्जेंसी ऑपरेशन के दौरान पांच जवान शहीद हो गए। न्यूज़क्लिक की टीम मारे गए सैनिकों के परिवारों से मिलने के लिए पंजाब गई।
  • US China
    जोसेफ गेर्सन
    पेंटागन को चीनी ख़तरे के ख़्वाब से बाहर आने की ज़रूरत
    13 Nov 2021
    यह पल राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके आजू-बाजू के लोगों पर इस बात का दबाव बनाने का है कि वे ‘पहले परमाणु हमला न करने के सिद्धांत’ को अपनाएं। वहीं, कांग्रेस के लिए यह क्षण भूमि-आधारित आइसीबीएम और अन्य…
  • Kangana Ranaut
    राजेंद्र शर्मा
    नया इंडिया आला रे!
    13 Nov 2021
    अब तो आजादी की भी नयी डेट आ चुकी है। संविधान की नयी डेट तो पहले ही आ चुकी थी। संसद की तो नयी डेट क्या, पूरी की पूरी इमारत ही नयी बन रही है।
  • Mahapanchayat
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन: 14 नवंबर को पूरनपुर में लखीमपुर न्याय महापंचायत
    13 Nov 2021
    एसकेएम ने दावा किया है कि लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में घायलों को वायदा किए गए मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। 4 अक्टूबर 2021 को यूपी सरकार ने प्रत्येक घायल किसान को दस लाख रुपये के मुआवजे को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License