NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
विज्ञान
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 40,715 नए मामले, एक्टिव मामले साढ़े तीन लाख के क़रीब पहुंचे
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 40,715 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 45 हज़ार 377 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
23 Mar 2021
covid-19

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 23 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 40,715 नए मामले सामने आए और 199 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें 60 फीसदी से ज्यादा यानी 24,645 नए मामले महाराष्ट्र से आए और 58 मरीजों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 29,785 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 10,731 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 16 लाख 86 हज़ार 796 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 60 हज़ार 166 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.67 फीसदी यानी 1 करोड़ 11 लाख 81 हज़ार 253 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.95 फ़ीसदी यानी 3 लाख 45 हज़ार 377 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 4 करोड़ 84 लाख 94 हज़ार 594 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 32 लाख 53 हज़ार 95 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 54 लाख 13 हज़ार 233 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 67 हज़ार 459 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,715 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 24,645 मामले, पंजाब से 2,299 मामले, गुजरात से 1,640 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,525 मामले, कर्नाटक से 1,445 मामले, तमिलनाडु से 1,385 मामले, मध्य प्रदेश से 1,348 मामले, केरल से 1,239 मामले, दिल्ली से 888 मामले, हरियाणा से 865 मामले, राजस्थान से 602 मामले, उत्तर प्रदेश से 538 मामले, तेलंगाना से 412 मामले, पश्चिम बंगाल से 368 मामले, आंध्र प्रदेश से 310 मामले, चंडीगढ़ से 208 मामले, हिमाचल प्रदेश से 200 मामले, ओडिशा से 146 मामले, जम्मू और कश्मीर से 132 मामले, झारखंड से 110 मामले और उत्तराखंड से 104 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार से 90 मामले, गोवा से 85 मामले, पुडुचेरी से 47 मामले, असम से 30 मामले, लक्षद्वीप से 25 मामले, लद्दाख से 12 मामले, त्रिपुरा से 6 मामले, मणिपुर और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4-4 मामले और 3 नए मामले मिज़ोरम से सामने आए हैं। बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 199 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र और पंजाब में 58-58 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और छत्तीसगढ़ में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और तमिलनाडु में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 7 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत हरियाणा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, असम और त्रिपुरा में हुई है।

COVID-19
Helath Care
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..
    02 Apr 2022
    52 मंत्रियों में से 21 सवर्ण मंत्री हैं, जिनमें से 13 ब्राह्मण या राजपूत हैं।
  • अजय तोमर
    कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह
    02 Apr 2022
    भारी संख्या में दिहाड़ी मज़दूरों का पलायन देश भर में श्रम के अवसरों की स्थिति को दर्शाता है।
  • प्रेम कुमार
    सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 
    02 Apr 2022
    सवाल यह है कि क्या खुद सीबीआई अपनी साख बचा सकती है? क्या सीबीआई की गिरती साख के लिए केवल सीबीआई ही जिम्मेदार है? संवैधानिक संस्था का कवच नहीं होने की वजह से सीबीआई काम नहीं कर पाती।
  • पीपल्स डिस्पैच
    लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया
    02 Apr 2022
    इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में और विदेशों में रिफ़्यूजियों की तरह रहने वाले फ़िलिस्तीनी लोग लैंड डे मनाते हैं। यह दिन इज़रायली क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ साझे संघर्ष और वापसी के अधिकार की ओर प्रतिबद्धता का…
  • मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद ज़ीशान अहमद
    भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 
    02 Apr 2022
    औपनिवेशिक काल में एक उच्च न्यायालय के पहले मुस्लिम न्यायाधीश, सैयद महमूद का पेशेवराना सलूक आज की भारतीय न्यायपालिका में गिरते मानकों के लिए एक काउंटरपॉइंट देता है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License