NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 24 घंटो में 2,553 नये मामले, 72 लोगों की मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 678, दिल्ली से 427, गुजरात से 374, पंजाब से 330, तमिलनाडु से 266, उत्तर प्रदेश से 158 और राजस्थान से 116 नये मामले आये हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
04 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कल, 3 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 4 मई सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 2,553 नये मामले सामने आये और 72 लोगों की मौत हुई है। इन बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 1,074 मरीज़ों को ठीक जा चुका है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 42,533 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 27.52 फ़ीसदी यानी 11,707 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कोरोना के संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या 1,373 हो गयी है। साथ ही देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 29,453 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 4 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 11,07,233 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 60,783 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

आपको बता दे की कोरोना संक्रमण के ज्यादा से ज्यादा मरीज़ों की पहचान करने के लिए भारत सरकार ने प्रति दिन 1 लाख सैंपल की जांच करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन ICMR के आकड़े से पता चलता है की सरकार प्रति दिन 1 लाख सैंपल की जांच के लक्ष्य बहुत पीछे है।

morning update inida.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक यानी 2,553 नये मामले सामने आये है और सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से आये हैं। इनमें महाराष्ट्र से 678 मामले, दिल्ली से 427 मामले, गुजरात से 374 मामले, पंजाब से 330 मामले, तमिल नाडु से 266 मामले, उत्तर प्रदेश से 158 मामले और राजस्थान से 116 नये मामले आये हैं।

साथ ही हरियाणा से 82 मामले, आंध्र प्रदेश से 58 मामले, वेस्ट बंगाल से 41 मामले, जम्मू और कश्मीर से 35 मामले, बिहार से 22 मामले, तेलंगाना और लद्दाख से 19-19 मामले, छत्तीसगढ़ से 14 मामले, कर्नाटक से 13 मामले, त्रिपुरा से 12 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, ओडिशा से 5 मामले और एक-एक नया मामला केरल और उत्तराखंड से सामने आया है। 

देश के 11 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - मध्य प्रदेश, झारखंड, असम, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में 72 लोगों की मौत हुई है जिसमें से गुजरात में 28 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 27 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 6 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 5 लोगों की मौत हुई, वेस्ट बंगाल में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा और तेलंगाना में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    सत्यम् तिवारी
    तो इतना आसान था धर्म संसद को रोकना? : रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    डाडा जलालपुर में महापंचायत/धर्म संसद नहीं हुई, एक तरफ़ वह हिन्दू हैं जो प्रशासन पर हिन्दू विरोधी होने का इल्ज़ाम लगा रहे हैं, दूसरी तरफ़ वह मुसलमान हैं जो सोचते हैं कि यह तेज़ी प्रशासन ने 10 दिन पहले…
  • Taliban
    स्टीफन नेस्टलर
    तालिबान: महिला खिलाड़ियों के लिए जेल जैसे हालात, एथलीटों को मिल रहीं धमकियाँ
    27 Apr 2022
    तालिबान को अफ़गानिस्तान पर नियंत्रण किए हुए आठ महीने बीत चुके हैं और इतने समय में ही ये देश समाचारों से बाहर हो गया है। ओलिंपिक में भाग लेने वाली पहली अफ़गान महिला फ्रिबा रेज़ाई बड़े दुख के साथ कहती हैं…
  • modi
    न्यूज़क्लिक टीम
    100 राजनयिकों की अपील: "खामोशी से बात नहीं बनेगी मोदी जी!"
    27 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार डिप्लोमैट्स द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्ठी पर बात कर रहे हैं।
  • Stan swamy
    अनिल अंशुमन
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’, फ़ादर स्टैन स्वामी लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण
    27 Apr 2022
    ‘मैं कोई मूक दर्शक नहीं हूँ’ पुस्तक इस लिहाज से बेहद प्रासंगिक है क्योंकि इसमें फ़ादर स्टैन स्वामी द्वारा सरकारों की जन-विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लिखे गए चर्चित निबंधों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है…
  • SHOOTING RANGE
    रवि शंकर दुबे
    लखनऊ: अतंर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बना आवारा कुत्तों की नसबंदी का अड्डा
    27 Apr 2022
    राजधानी लखनऊ में बने अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज को इन दिनों आवारा कुत्तों की नसबंदी का केंद्र बना दिया गया है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License