NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दिन भर में 278 नये मामले और 15 लोगों की मौत
आज, मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 3 राज्यों से सामने आये हैं जिसमें मध्यप्रदेश से 107 मामले, उत्तर प्रदेश से 93 मामले और आंध्र प्रदेश से 67 नये मामले सामने आये।
न्यूज़क्लिक टीम
05 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 278 नये मामले सामने आये और 15 लोगों की मौत हुई है। साथ ही आज दिन भर में कोरोना से पीड़ित 434 मरीजों को ठीक किया जा चुका है।

अगर हम बीते 24 घंटे यानी 4 मई शाम 5 बजे से लेकर आज, 5 मई शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 3,875 मामले सामने आये हैं और 194 लोगों की मौत हुई है। राहत ही बात यह सामने आ रही कि बीते 24 घंटो में कोरोना से पीड़ित 1,399 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

कुल मिलाकर देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 46,711 हो गयी है, जिसमें से 13,161 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 1583 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 31,967 पहुंच गयी है।

evening_5.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

आज दिन भर में 278 नये मामले सामने आये हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। जिनमें मध्य प्रदेश से 107 नये मामले आये और 11 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश से 93 मामले और 3 लोगों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 67 मामले आये, कर्नाटक से 8 मामले आये और एक की मौत हुई और एक-एक नया मामला बिहार, ओडिशा और पुडुचेरी से सामने आया है।

आज शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया की आज 5 मई तक स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की जानकारी दिन में दो बार अपनी वेबसाइट पर अपडेट किया करता था, लेकिन कल 6 मई से यह जानकारी दिन में सुबह के समय एक बार ही अपडेट की जाएगी।

साथ ही आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत अब तक कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार को रोकने में कामयाब रहा है। साथ ही हर्षवर्धन ने उम्मीद जतायी कि कोरोना वायरस संकट के कारण लोगों की 'आदत में जो बदलाव आया है, वह इस महामारी की रोकथाम के बाद एक स्वस्थ समाज के लिए नया सामान्य आचरण होगा।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगर भारतीय अपनी दिनचर्या में हाथ धोने, सांस संबंधी और पर्यावरण स्वच्छता की आदत को बरकरार रखते हैं, तो कोरोना वायरस संकट के समाप्त होने के बाद, भविष्य में जब देश महामारी के इस काल को देखेगा तो इन आदतों को वह बुरे वक्त में मिला वरदान मान सकता है। लॉकडाउन के महत्व पर जोर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की तरह ही स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की ज़रूरत है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं
    05 Apr 2022
    जॉनसन की भारत यात्रा 22 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भारत का दौरा रद्द करना पड़ा था। 
  • भाषा
    आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण, कांग्रेस का फिर से मज़बूत होना लोकतंत्र के लिए ज़रूरी: सोनिया गांधी
    05 Apr 2022
    ‘‘हम भाजपा को, सदियों से हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकजुट रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द व सद्भाव के रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।’’
  • भाषा
    'साइबर दूल्हो' से रहें सावधान, साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर करें फोन
    05 Apr 2022
    अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह…
  • मीनुका मैथ्यू
    श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता
    05 Apr 2022
    वित्तीय संस्थानों के कई हस्तक्षेपों के बावजूद श्रीलंकाई सरकार अर्थव्यवस्था की व्यवस्थित गिरावट को दूर करने में विफल रही है।
  • इंद्रजीत सिंह
    विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा
    05 Apr 2022
    इस बात को समझ लेना ज़रूरी है कि चंडीगढ़ मुद्दे को उठाने में केंद्र के इस अंतर्निहित गेम प्लान का मक़सद पंजाब और हरियाणा के किसानों की अभूतपूर्व एकता को तोड़ना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License