NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर से रिकॉर्ड 64 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, एक दिन में 861 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 64,399 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 21 लाख 53 हज़ार 10 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Aug 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज रविवार, 9 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 64,399 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 861 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 53,879 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 21,53,010 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश अभी तक 68.78 फीसदी यानी 14,80,884 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 43,379 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,28,747 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,41,06,535 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 7,19,364 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 64,399 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 12,822 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,080 मामले, कर्नाटक से 7,178 मामले, तमिलनाडु से 5,883 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,660 मामले, बिहार से 3,990 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,949 मामले, असम से 2,218 मामले, तेलंगाना से 1,982 मामले, ओडिशा से 1,643 मामले, केरल से 1,420 मामले, दिल्ली से 1,404 मामले, राजस्थान से 1,171 मामले, गुजरात से 1,101 मामले, पंजाब से 998 मामले, मध्य प्रदेश से 859 मामले, हरियाणा से 789 मामले, झारखंड से 629 मामले, उत्तराखंड से 501 मामले, जम्मू और कश्मीर से 463 मामले, छत्तीसगढ़ से 335 मामले, पुडुचेरी से 261 मामले, गोवा से 259 मामले, मणिपुर से 169 मामले, त्रिपुरा से 147 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 129 मामले और हिमाचल प्रदेश से 114 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 68 मामले, चंडीगढ़ से 52 मामले, नागालैंड से 31 मामले, मिज़ोरम से 27 मामले, लद्दाख से 25 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 19 मामले, मेघालय से 17 मामले और सिक्किम से 6 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 861 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 275 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 118 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 97 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 93 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 51 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 47 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात और पंजाब में 23-23 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 16 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 13 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और तेलंगाना में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 11 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 10 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, 5-5 मरीज़ों की मौत उत्तराखंड और पुडुचेरी में हुई, 4-4 मरीज़ों की मौत केरल, झारखंड और त्रिपुरा में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़ और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मणिपुर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़ और मेघालय में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Nord stream 2
    निक मार्टिन
    नॉर्ड स्ट्रीम 2: गैस पाइपलाइन को लेकर दूसरा शक्ति संघर्ष
    02 Feb 2022
    जर्मनी की भविष्य की उर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्मित नॉर्ड पॉवर स्ट्रीम-2 गैस पाइपलाइन ने इसके पड़ोसी देशों के बीच में विवाद को जन्म दे दिया है। रूस और पश्चिमी देशों के बीच में हाल के दिनों…
  • BUDGET
    मुकुंद झा
    केंद्रीय बजट-2022: मजदूर संगठनों ने कहा- ये कॉर्पोरेटों के लिए तोहफ़ा है
    02 Feb 2022
    अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी) ने बजट पर अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा घोषित बजट कॉर्पोरेटों के लिए एक और बोनस है और…
  • budget
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नया बजट जनता के हितों से दग़ाबाज़ी : सीपीआई-एम
    02 Feb 2022
    “2022-23 का बजट, आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने में पूरी तरह से विफल रहा है। यह विश्वासघात है”।
  • kairana
    ज़ाकिर अली त्यागी
    फ़ैक्ट चेकः योगी ने कहा मुज़फ़्फ़रनगर दंगों में 60 हिंदू मारे गये थे, दावा ग़लत है
    02 Feb 2022
    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की सच्चाई क्या है? दंगे में कितने लोगों की हत्या हुई? मृतकों में हिंदुओ की संख्या कितनी है, मुस्लिमों की संख्या कितनी है? यह पता लगाने के लिए आइए करते हैं…
  • tribe
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: बेदखली के नोटिस मिलने के बाद चित्रकूट के आदिवासियों ने पूछा 'हम कहां जाएंगे?
    02 Feb 2022
    चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लॉक में 22 पंचायतों में फैले कम से कम 52 गांवों के लगभग 45,000 आदिवासियों को बेदखली का नोटिस दिया गया है क्योंकि उनके गांव रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License