NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना अपडेट : ओडिशा में पहली मौत, भारत में अब तक 114 लोगों की जान गईं
भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। इसी तरह पूरी दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13,45,048 हो गया है। जबकि 74, 565 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Apr 2020
coronavirus
Image courtesy: Al Jazeera

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मंगलवार को मृतकों का आंकड़ा 114 हो गया है और कुल संक्रमितों की संख्या 4,421 पर पहुंच गई है। इसी तरह पूरी दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 13,45,048 हो गया है। जबकि 74, 565 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।

india.png

.world.png

अन्य ताज़ा घटनाक्रम इस प्रकार हैं:-

ओडिशा में कोरोना वायरस ने पहली जान ली

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई । इस विषाणु से राज्य में हुई यह पहली मौत है।  

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 23 नये मामले

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को 23 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 891 पर पहुंच गई है।

कर्नाटक में 12 नये मामले

बेंगलुरू: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 12 नये मामले आने के साथ राज्य में संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 175 हो गयी है।

सोनिया ने की सरकारी खर्च में कटौती की वकालत

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना संकट के मद्देनजर सरकारी खर्च में 30 प्रतिशत की कटौती, ''पीएम केयर्स'' कोष के पैसे को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष (पीएमएनआरएफ) में डालने और ''सेंट्रल विस्टा'' परियोजना को स्थगित करने सहित मितव्ययता के कई कदम उठाये जाएं।

भारत मलेरिया की दवा का निर्यात करेगा : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली: भारत ने प्रत्येक मामले के हिसाब से पड़ोसी देशों समेत अन्य को मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन निर्यात करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप यह फैसला किया गया है।

‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ न देने पर ट्रम्प के तीखे बोल

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मलेरिया की ‘हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन’ दवाई न देने पर भारत को कड़े परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और कहा कि निजी अनुरोध के बाद भी भारत का दवाई न देना उनके लिए चौंकाने वाला होगा क्योंकि वाशिंगटन के नयी दिल्ली के साथ अच्छे संबंध हैं।

दूसरे देशों की मदद की जाए, लेकिन भारतवासियों के लिए दवाएं उपलब्ध हों: राहुल

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मलेरिया की दवा को लेकर ''जवाबी कार्रवाई'' वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि सरकार दूसरे देशों की मदद करे, लेकिन भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

व्हाट्सएप पर ज्यादा शेयर होने वाले संदेश अब एक ही बार हो सकेंगे फॉरवर्ड

नयी दिल्ली: व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस संकट के बीच गलत खबरें और जानकारियां फैलने से रोकने के लिए संदेश फॉरवर्ड (साझा करने) के नियमों में बदलाव किया है। अब व्हाट्सएप पर ज्यादा फॉरवर्ड होने वाले संदेशों को एक बार में एक ही व्यक्ति या समूह को भेजा जा सकेगा।

राजस्थान में चरणबद्ध ढंग से खोला जाएगा लॉकडाउन: गहलोत

नयी दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राज्य में लॉकडाउन को एकसाथ खोलने की संभावना से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि इस पर चरणबद्ध तरीके से कदम उठाया जाएगा।

आईएमएफ ने पाकिस्तान के छह अरब डॉलर के राहत पैकेज की दूसरी समीक्षा टाली

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए छह अरब डॉलर के राहत पैकेज की शुक्रवार को होने वाली दूसरी समीक्षा को यह कहते हुए टाल दिया है कि वह तय कार्रवाइयों को लागू करने में देरी कर रहा है।

आईसीयू में भर्ती हुए बोरिस जॉनसन

लंदन: कोरोना वायरस के लक्षणों से निजात न मिलने की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।

चीन में पहली बार कोरोना वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया

बीजिंग: चीन में घातक कोरोना वायरस से संबंधी आंकड़ें जनवरी से प्रकाशित किए जाने के बाद से मंगलवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 32 नये मामलों के साथ विदेशों से संक्रमित होकर आए लोगों की संख्या 983 पर पहुंच गई है।

खिलाड़ियों को डोपिंग का मौका नहीं देता है कोरोना वायरस : वाडा अध्यक्ष

लंदन: विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष विटोल्ड बांका ने खिलाड़ियों से कोरोना वायरस का सहारा लेकर किसी भी तरह की धोखाधड़ी करने के प्रति चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनका खुद के साथ ही धोखा होगा।

(इनपुट भाषा)

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
Coronavirus Epidemic
Corona cases
Donand Trump
WhatsApp
sonia gandhi
Rahul Gandhi
Narendra modi
Boris Johnson
Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License