NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: भारत में संक्रमितों की संख्या 11,439 पहुंची, अभी तक 377 लोगो की मौत
देश में सबसे अधिक कोरोना से संक्रमित मामले महाराष्ट्र से आये हैं। महाराष्ट्र में 353 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 18 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
15 Apr 2020
Corona Update

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, बुधवार, 15 अप्रैल को सुबह 8 बजे जारी आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,076 नये मामले आये हैं। 38 लोगों की मौत भी हो गयी है।  साथ ही 270 लोग को स्वस्थ किया जा चुका है और 768 सक्रिय मामले और जुड़ गए हैं।

देश में अभी तक कुल सक्रमितों की संख्या 11,439 पहुंच गयी है जिनमें से 1,306 लोगो को स्वस्थ किया जा चुका है लेकिन 377 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अभी भी 9,756 सक्रिय मामले मौजूद हैं जोकि एक चिंता का विषय है।

Capture_25.PNG

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है, अभी तक 2,44,893 सैंपल की जांच की जा चुकी है जिनमें से 26,351 सैंपल की जांच 24 घंटों में की गयी है।

 राज्य वार कोरोना के नये मामले

सबसे अधिक नये मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। महाराष्ट्र में कल 18  लोगों की मौत हुई है और 353 नये मामलो के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,687 पहुंच गयी है। मध्य प्रदेश में 126 नए मामलों के साथ 7 मौत भी हुई हैं। गुजरात  में 111 नये मामलो के साथ 2 लोगो की मौत, उत्तर प्रदेश से 102 नये मामले, राजस्थान से 96 मामले आए हैं। दिल्ली और आंध्र प्रदेश से 51 -51 नये मामले आये है और दो-दो लोगो की मौत भी हुई है। तमिलनाडु से 31 नये मामले और एक की मौत, पश्चिम बंगाल से 23 नए मामले, कर्नाटक से 13 मामले आये है और 4 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 9 मामले और एक की मौत हुई है। हरियाणा में कुल 14 नए मामले सामने आए हैं।

कुछ ऐसे राज्य हैं जिनमें प्रभाव कम रहा जिनमें केरल और जम्मू कश्मीर से 8-8 मामले, 6 मामले ओडिशा से, 3 मामले झारखंड से, 2-2 मामले उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और लद्दाख से आये हैं और एक-एक मामला बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय से आया है।    

कुछ राज्य ऐसे भी रहे जिनमें पिछले 24 घंटो से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा , पुदुच्चेरी, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं। 

 India highly Infected states line chart 15 april.JPG

 

Corona Update
Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License