NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में अब तक के रिकॉर्ड 95 हज़ार से अधिक नए मामले
पिछले 24 घंटो में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 95,735 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 1,172 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 19 हज़ार 18 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
10 Sep 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: देश में रोज़ाना बढ़ते कोरोना के मामलों ने आज फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 10 सितंबर सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 95,735 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,172 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 72,939 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 44 लाख 65 हज़ार 863 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश का रिकवरी रेट 77.74 फीसदी हो गया है, यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 34 लाख 71 हज़ार 783 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना से अब तक 75 हज़ार 62 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख 19 हज़ार 18 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5 करोड़ 29 लाख 34 हज़ार 433 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 29 हज़ार 756 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 95,735 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 23,577 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,418 मामले, कर्नाटक से 9,540 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,568 मामले, तमिलनाडु से 5,584 मामले, दिल्ली से 4,039 मामले, ओडिशा से 3,748 मामले, केरल से 3,402 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,107 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,818 मामले, तेलंगाना से 2,534 मामले, हरियाणा से 2,294 मामले, असम से 2,243 मामले, पंजाब से 2,137 मामले, मध्य प्रदेश से 1,869 मामले, बिहार से 1,690 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,617 मामले, राजस्थान से 1,610 मामले, झारखंड से 1,601 मामले, गुजरात से 1,329 मामले और उत्तराखंड से 1,117 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 621 मामले, त्रिपुरा से 535 मामले, पुडुचेरी से 335 मामले, चंडीगढ़ से 332 मामले, हिमाचल प्रदेश से 316 मामले, मणिपुर से 160 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 143 मामले, नागालैंड से 130 मामले, मेघालय से 121 मामले, मिज़ोरम से 69 मामले, लद्दाख से 40 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 334 मामले, सिक्किम से 31 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 26 नए मामले सामने आए है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,172 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 380 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 128 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 78 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 74 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 71 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 70 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 65 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 53 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 31 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 28 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 20 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 18 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 17 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और गुजरात में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, केरल, उत्तराखंड और त्रिपुरा में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और तेलंगाना में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और पुडुचेरी में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मणिपुर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल
    24 Apr 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर एक बार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'
    24 Apr 2022
    लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: जय…जय बुलडोजर देवता
    24 Apr 2022
    हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली…
  • अरविंद दास
    फ़िल्म निर्माताओं की ज़िम्मेदारी इतिहास के प्रति है—द कश्मीर फ़ाइल्स पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल
    24 Apr 2022
    जाने-माने फ़िल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये श्याम बेनेगल ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान की ज़िंदगी पर आधारित अपनी आने वाली बायोपिक फ़िल्म और दूसरे मुद्दों पर…
  • सीमा आज़ाद
    लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन
    24 Apr 2022
    हमने बॉक्साइड के पहाड़ों की अपनी पैदल वाली यात्रा नियमगिरी के लाखपदर से शुरू की और पलंगपदर पर समाप्त की। यह पांच दिन की यात्रा और यहां रहना एक ऐसा अनुभव है, जो प्रकृति के बारे में, धरती और जीवन के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License