NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 4,213 नये मामले, 97 लोगों की मौत
देश भर में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये गये हैं जिनमें 2 हज़ार के क़रीब मामले महाराष्ट्र से आये हैं। देश में अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67 हज़ार के पार पहुंच गयी है |
न्यूज़क्लिक टीम
11 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 10 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 11 मई सुबह 8 बजे तक अब तक के सबसे ज्यादा यानी 4,213 नये मामले सामने आये हैं और 97 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस दौरान कोरोना से पीड़ित 1,559 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 67,152 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 31.15 फ़ीसदी यानी 20,917 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण 2,206 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 44,029 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 11 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 16,73,688 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 64,651 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india_1.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र पहले नंबर पर बना हुआ है। 24 घंटों में महाराष्ट्र से 1,943 नये मामले सामने आये, तमिलनाडु से 669 मामले आये, गुजरात से 398 मामले, दिल्ली से 381 मामले, पश्चिम बंगाल से 153 मामले, राजस्थान से 106 मामले और बिहार से 105 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 94 मामले, ओडिशा से 83 मामले, पंजाब से 61 मामले, कर्नाटक से 54 मामले, आंध्र प्रदेश से 50 मामले, तेलंगाना से 33 मामले, हरियाणा से 28 मामले, जम्मू और कश्मीर से 25 मामले, त्रिपुरा से 16 मामले, केरल से 7 मामले, हिमाचल प्रदेश से 5 मामले और एक-एक नया मामला झारखंड और उत्तराखंड से सामने आया है।

देश भर के 13 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, असम, छत्तीसगढ़, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण 24 घंटों में 97 लोगों की मौत हुई है जिसमें महाराष्ट्र में 54 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 21 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 14 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई है और एक-एक की मौत राजस्थान, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sudan
    पीपल्स डिस्पैच
    सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल
    17 Feb 2022
    इजिप्ट इस तख़्तापलट में सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। ऐसे में नागरिक प्रतिरोधक समितियों ने दोनों देशों की सीमाओं पर कम से कम 15 जगह बैरिकेडिंग की है, ताकि व्यापार रोका जा सके।
  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License