NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,466 नए मामले, 460 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 88 हज़ार 579 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
10 Nov 2021
corona

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 10 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 11,466 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 460 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 47 मरीज़ों की मौत केरल में हुई है और केरल में आज फिर 337 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 11,961 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 955 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 88 हज़ार 579 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 61 हज़ार 849 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.25 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 37 लाख 87 हज़ार 47 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.41 फ़ीसदी यानी 1 लाख 39 हज़ार 683 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 9 करोड़ 63 लाख 59 हज़ार 208 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 52 लाख 69 हज़ार 137 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 61 करोड़ 85 लाख 2 हज़ार 659 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 78 हज़ार 728 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है। 

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,466 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 6,409 मामले, महाराष्ट्र से 982 मामले, तमिलनाडु से 835 मामले, पश्चिम बंगाल से 788 मामले, मिज़ोरम से 525 मामले, ओडिशा से 296 मामले, कर्नाटक से 293 मामले, असम से 247 मामले, आंध्र प्रदेश से 231 मामले, तेलंगाना से 173 मामले, जम्मू और कश्मीर से 138 मामले, हिमाचल प्रदेश से 130 मामले, मणिपुर से 49 मामले, पुडुचेरी से 39 मामले, दिल्ली से 33 मामले और पंजाब से 32 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, झारखंड और मेघालय से 28-28 मामले, गोवा और त्रिपुरा से 25-25 मामले, छत्तीसगढ़ से 22 मामले, उत्तराखंड से 21 मामले, गुजरात से 20 मामले, हरियाणा से 15 मामले, नागालैंड और लद्दाख से 13-13 मामले, सिक्किम से 12 मामले, उत्तर प्रदेश से 10 मामले, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 9-9 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 7 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, बिहार से 4 मामले सामने आए है | बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 460 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 384 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 27 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, ओड़िशा और असम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब और छत्तसगढ़ में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • corona update india
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 1.33 लाख नए मामले, 3,207 मरीजों की मौत
    02 Jun 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,32,788 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में संक्रमण से अब तक 3 लाख 35 हज़ार 102 लोग अपनी जान गंवा चुके है।
  • लक्षद्वीप ने अपनी आवाज़ अमित शाह को सुनाई, न माने तो जारी रहेगी लड़ाई
    न्यूज़क्लिक टीम
    लक्षद्वीप ने अपनी आवाज़ अमित शाह को सुनाई, न माने तो जारी रहेगी लड़ाई
    01 Jun 2021
    ख़ास पेशकश में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप के सांसद मो. फैज़ल से बातचीत की और जानना चाहा कि गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात का नतीजा क्या निकला। लक्षद्वीप में पिछले…
  • कोरोना
    एपी
    कोविड-19 के भारत में पाए गए दो स्वरूप के नए नाम होंगे ‘डेल्टा’ और ‘कप्पा’
    01 Jun 2021
    “कोरोना वायरस के स्वरूपों के आसानी से पहचाने जाने के लिए उनका नया नामकरण किया है। इनके वैज्ञानिक नामों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसका उद्देश्य आम बहस के दौरान इनकी आसानी से पहचान करना है।”
  • भारी बारिश, तूफ़ान से तंबू टूटे हैं, किसानों के हौसले नहीं: एसकेएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भारी बारिश, तूफ़ान से तंबू टूटे हैं, किसानों के हौसले नहीं: एसकेएम
    01 Jun 2021
    यह कोई पहला मौका नहीं था जब प्रकृति ने किसानों पर कहर ढाया हो। इससे पहले भी सर्दी के मौसम में भारी बारिश ने इन्हें परेशान किया था। आंदोलन में शामिल एक वृद्ध किसान ने कहा- सरकार हो या प्राकृतिक प्रकोप…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    दूसरी लहर में 1 करोड़ भारतीय बेरोज़गार, दिल्ली के प्रवासी मज़दूरों को नहीं मिल रहा राशन और अन्य ख़बरें
    01 Jun 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे सीएमआईई के आंकड़े के अनुसार 1 करोड़ भारतीय हुए बेरोज़गार, दिल्ली में मज़दूरों को राशन नहीं और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License