NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 3,604 नये मामले, 87 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 70,756 हो गयी है। देश के 11 राज्यों ऐसे है जिनमें संक्रमण का फैलाव ज़्यादा है और कुल संक्रमित मामलों में 93 फीसदी के करीब मामले इन्हीं 11 राज्यों में हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
12 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 11 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 12 मई सुबह 8 बजे तक 3,604 नये मामले सामने आये हैं और 87 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इस दौरान कोरोना से पीड़ित 1,538 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 70,756 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 31.73 फ़ीसदी यानी 22,455 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण 2,293 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 46,008 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 12 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 17,59,579 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 85,891 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india_2.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 8 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,230 मामले, तमिलनाडु से 798 मामले, गुजरात से 347 मामले, दिल्ली से 310 मामले, राजस्थान से 174 मामले, मध्य प्रदेश से 171 मामले, पश्चिम बंगाल से 124 मामले, और उत्तर प्रदेश से 106 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही तेलंगाना से 79 मामले, पंजाब से 54 मामले, बिहार से 51 मामले, आंध्र प्रदेश से 38 मामले, ओडिशा से 37 मामले, हरियाणा से 27 मामले, जम्मू और कश्मीर से 18 मामले, कर्नाटक से 14 मामले, केरल से 7 मामले, चंडीगढ़ से 5 मामले, हिमाचल प्रदेश से 4 मामले, झारखंड और पुडुचेरी से 3-3 मामले और दो-दो मामले त्रिपुरा और असम से आये है |

बीते दिन देश के 10 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण 24 घंटों में 87 लोगों की मौत हुई है जिसमें महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 20 लोगों की मौत हुई, 6-6 लोगों की मौत तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हुई, 5 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है और एक-एक की मौत हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुई है।

स्वदेशी आईजीजी एलिसा टेस्ट 'कोविड कवच एलिसा' को मान्यता

पुणे स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए स्वदेशी आईजीजी एलिसा टेस्ट 'कोविड कवच एलिसा' को विकसित करते हुए इसे मान्यता दे दी है। एनआईवी की सक्षम वैज्ञानिक टीम ने भारत में इस रोग की पुष्टि वाले रोगियों में से सार्स-सीओवी-2 वायरस को प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक पृथक कर दिया है। इससे सार्स-सीओवी-2 के लिए स्वदेशी निदान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जबकि सार्स-सीओवी-2 के निदान के रियल टाइम आरटी-पीसीआर एक प्रमुख परीक्षण है और जनसंख्या में संक्रमण के अनुपात को समझने के मामले में निगरानी हेतु मजबूत एंटीबॉडी परीक्षण इस दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं।

सार्स-सीओवी-2

वैज्ञानिकों ने सार्स-सीओवी-2 में लगभग 200 आनुवंशिक उत्‍परिवर्तनों की पहचान की है। दुनियाभर में सात हजार पांच सौ से अधिक कोविड-19 रोगियों के वायरस जीन्‍स का विश्‍लेषण करके यह उपलब्‍धि हासिल की गई है। इससे कोविड-19 की दवाई और वैक्‍सीन की दिशा में काम किया जा सकेगा। शोध पत्रिका में प्रकाशित अध्‍ययन में वायरस के संक्रमण, आनुवंशिकी, विकास और जीनोम की विविधता के बारे में जानकारी दी गई है। अध्‍ययन में यह भी बताया गया है कि यह वायरस मनुष्‍य में कैसे फैल सकता है।

ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के शोधार्थियों ने पता लगाया है कि सबसे अधिक प्रभावित देशों में सार्स-सीओवी-2 की वैश्विक जेनेटिक विविधता के विशाल समानुपात से स्‍पष्‍ट हुआ है कि ज्‍यादातर देशों में यह महामारी शुरू में ही व्‍यापक रूप से फैल गई।

अध्‍ययन से पता चला है कि यह वायरस 2019 के आखिर में उत्‍पन्‍न हुआ और जल्‍द ही दुनियाभर में फैल गया। वैज्ञानिकों ने 198 म्‍यूटेशंस की पहचान की है जो एक से अधिक बार स्‍वतंत्र रूप से उत्‍पन्‍न हुए। इससे यह संकेत मिलता है कि वायरस इस तरह से अनुकूलता हासिल कर रहा है।

सभी वायरस प्राकृतिक रूप से म्‍यूटेट होते हैं। वायरस में बदलाव कोई बुरी बात नहीं है और इससे यह संकेत नहीं मिलता कि सार्स-सीओवी-2 का परिवर्तन अनुमान से तेज या धीमा हो रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर फ्रेंकोइस बैलोउक्‍स ने बताया कि यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि सार्स-सीओवी-2 ज्‍यादा घातक और संक्रामक हो रहा है अथवा नहीं। उन्‍होंने कहा कि इस समय प्रमुख चुनौती वायरस को पराजित करना है। ऐसी दवाई और वैक्‍सीन बनाने की आवश्‍यकता है जिसे वायरस आसानी से प्रभावहीन न कर सके।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    शहरों की बसावट पर सोचेंगे तो बुल्डोज़र सरकार की लोककल्याण विरोधी मंशा पर चलाने का मन करेगा!
    25 Apr 2022
    दिल्ली में 1797 अवैध कॉलोनियां हैं। इसमें सैनिक फार्म, छतरपुर, वसंत कुंज, सैदुलाजब जैसे 69 ऐसे इलाके भी हैं, जो अवैध हैं, जहां अच्छी खासी रसूखदार और अमीर लोगों की आबादी रहती है। क्या सरकार इन पर…
  • रश्मि सहगल
    RTI क़ानून, हिंदू-राष्ट्र और मनरेगा पर क्या कहती हैं अरुणा रॉय? 
    25 Apr 2022
    “मौजूदा सरकार संसद के ज़रिये ज़बरदस्त संशोधन करते हुए RTI क़ानून पर सीधा हमला करने में सफल रही है। इससे यह क़ानून कमज़ोर हुआ है।”
  • मुकुंद झा
    जहांगीरपुरी: दोनों समुदायों ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया शांति और सौहार्द का संदेश!
    25 Apr 2022
    “आज हम यही विश्वास पुनः दिलाने निकले हैं कि हम फिर से ईद और नवरात्रे, दीवाली, होली और मोहर्रम एक साथ मनाएंगे।"
  • रवि शंकर दुबे
    कांग्रेस और प्रशांत किशोर... क्या सोचते हैं राजनीति के जानकार?
    25 Apr 2022
    कांग्रेस को उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए प्रशांत किशोर को पार्टी में कोई पद दिया जा सकता है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स क्या सोचते हैं।
  • विजय विनीत
    ब्लैक राइस की खेती से तबाह चंदौली के किसानों के ज़ख़्म पर बार-बार क्यों नमक छिड़क रहे मोदी?
    25 Apr 2022
    "चंदौली के किसान डबल इंजन की सरकार के "वोकल फॉर लोकल" के नारे में फंसकर बर्बाद हो गए। अब तो यही लगता है कि हमारे पीएम सिर्फ झूठ बोलते हैं। हम बर्बाद हो चुके हैं और वो दुनिया भर में हमारी खुशहाली का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License