NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: पिछले चार दिनों में 1 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा मामले, 2 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत
देश भर में आज लगातार चौथे दिन भी रिकॉर्ड 28,701 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से पीड़ित 500 मरीज़ों की मौत हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3 लाख के पार पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
13 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 13 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 28,701 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी 10, 11 और 12 जुलाई को रिकार्ड मामले दर्ज किये गए थे। कुल मिलाकर इन बीते चार दिनों की बात की जाए तो, 1 लाख 10 हज़ार से ज्यादा मामले इन चार दिनों में ही सामने आये हैं साथ ही इसी दौरान 2 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ों की मौत भी हुई है।  इसके अलावा पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण से 500 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 18,850 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 8,78,254 हो गयी है। आज 13 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.02 फीसदी यानी 5,53,471 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 23,174 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,01,609 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,18,06,256 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,19,103 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,701 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 7,827 मामले, तमिलनाडु से 4,244 मामले, कर्नाटक से 2,627 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,933 मामले, दिल्ली से 1,573 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,560 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,384 मामले, तेलंगाना से 1,269 मामले, बिहार से भी 1,269 मामले, गुजरात से 879 मामले, हरियाणा से 658 मामले, राजस्थान से 644 मामले, ओडिशा से 595 मामले, असम से 535 मामले, केरल से 435 मामले, मध्य प्रदेश से 431 मामले, जम्मू और कश्मीर से 357 मामले, पंजाब से 234 मामले, छत्तीसगढ़ से 162 मामले, झारखंड से 143 मामले, उत्तराखंड से 120 मामले और त्रिपुरा से 105 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही मेघालय से 99 मामले, गोवा से 85 मामले, पुडुचेरी से 81 मामले, हिमाचल प्रदेश से 31 मामले, नागालैंड से 26 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 18 मामले, मणिपुर से 16 मामले, लद्दाख से 9 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 मामले, चंडीगढ़ और मिज़ोरम से 4-4 मामले और दो नए मामले सिक्किम से सामने आये है | बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 500 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली में हुई है। महाराष्ट्र में 173 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 71 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 68 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 37 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 21 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 13 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 12 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 8 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और झारखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत केरल, छत्तीसगढ़ और गोवा में हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत उत्तराखंड और चंडीगढ़ में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Corona Update
Coronavirus
COVID-19
ICMR
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Stan Swamy
    पार्थ एमएन
    स्टेन स्वामी की मौत एक संस्थानिक हत्या थी’: सह-कैदियों ने उद्धव ठाकरे को अपने पत्र में लिखा था
    07 Oct 2021
    पत्र में तलोजा जेल के अधीक्षक कौस्तुभ कुर्लेकर को स्वामी की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है और उन पर जान-बूझकर स्वामी के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को अशक्त बनाने का आरोप लगाया गया है।
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    डेल्टा वेरिएंट के ट्रांसमिशन को टीके कब तक रोक सकते हैं? नए अध्ययन मिले-जुले परिणाम दिखाते हैं
    07 Oct 2021
    इस अध्ययन में कहा गया है कि टीका ले चुके लोग यदि डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होते हैं तो उनके करीबी संपर्कों में वायरस फैलने की संभावना कम है। हालांकि, यह सुरक्षात्मक प्रभाव दूसरी खुराक लेने के तीन…
  • Lakhimpur Kheri
    अनिल अंशुमन
    लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के ख़िलाफ़ झारखंड में भी प्रदर्शन 
    07 Oct 2021
    झारखंड की राजधानी रांची तथा राज्य के कई इलाकों में सड़कों पर प्रतिवाद मार्च निकालकर किसानों की मौत के जिम्मेवार केंद्रीय राज्य मंत्री, उनके बेटे व मोदी सरकार के पुतले जलाए गए। प्रतिवाद का यह सिलसिला…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एसकेएम का सरकार को अल्टीमेटम: मांगें पूरी नहीं की तो शहीदों के 'अंतिम अरदास' दिवस पर बड़े कार्यक्रम का किया जाएगा एलान
    07 Oct 2021
    रिपोर्टों से मालूम होता है कि केंद्रीय राज्य ग्रह मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और मंत्री वास्तव में जमानत पर बाहर हैं। एसकेएम ने मोदी सरकार को मंत्री के…
  • ‘An Ugly Truth’ Lays Bare Facebook’s Murky Business Practices
    सौरभ शर्मा
    'एक घिनौने सच' ने फ़ेसबुक के संदिग्ध व्यावसाय का किया पर्दाफ़ाश 
    07 Oct 2021
    दो खोजी पत्रकार अपने द्वार लिखी एक किताब में फ़ेसबुक की व्यावसायिक प्रथाओं पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में फ़ेसबुक की एक पूर्व-कर्मचारी व्हिसल-ब्लोअर ने भी कंपनी द्वारा 'जनता के हितों के ख़िलाफ़ काम करने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License