NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर से एक्टिव केस बढ़कर हुए 2 लाख के पार 
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 24,882 नए मामले दर्ज किये गए और 140 मरीज़ों की मौत हुई | देश में फिर से एक्टिव केस बढ़कर 2 लाख 2 हज़ार 22 हो गये है।
न्यूज़क्लिक टीम
13 Mar 2021
कोरोना
Image Courtesy :The Federal News

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 13 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 83 दिनों के बाद कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आए और इसके अलावा 140 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 19,957 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 4,785 मामलो की बढ़ोतरी हुई है |

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 13 लाख 33 हज़ार 728 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 58 हज़ार 446 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.81 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 9 लाख 73 हज़ार 260 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.78 फ़ीसदी यानी 2 लाख 2 हज़ार 22 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 82 लाख 18 हज़ार 457 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 20 लाख 53 हज़ार 537 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 58 लाख 39 हज़ार 273 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 40 हज़ार 635 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,882 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 15,817 मामले, केरल से 1,780 मामले, पंजाब से 1,408 मामले, कर्नाटक से 833 मामले, गुजरात से 715 मामले, तमिलनाडु से 670 मामले, मध्य प्रदेश से 603 मामले, छत्तीसगढ़ से 447 मामले, दिल्ली से 431 मामले, हरियाणा से 385 मामले, पश्चिम बंगाल से 277 मामले, राजस्थान से 237 मामले, तेलंगाना से 216 मामले, आंध्र प्रदेश से 210 मामले, उत्तर प्रदेश से 167 मामले और चंडीगढ़ से 135 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 88 मामले, गोवा से 82 मामले, जम्मू और कश्मीर से 73 मामले, उत्तराखंड से 66 मामले, ओड़िशा से 64 मामले, झारखंड से 57 मामले, पुडुचेरी से 30 मामले, बिहार से 28 मामले, असम से 21 मामले, लक्षद्वीप से 18 मामले, लद्दाख से 6 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 मामले, नागालैंड और सिक्किम से 4-4 मामले, त्रिपुरा से 2 मामले और एक-एक नया मामला मणिपुर, मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 140 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 56 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 34 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और हरियाणा में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, गोवा और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • up elections
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी चुनाव को लेकर बड़े कॉरपोरेट और गोदी मीडिया में ज़बरदस्त बेचैनी
    24 Jan 2022
    यदि यूपी जैसे बड़े राज्य में गैर भाजपा सरकार बन जाती है तो जनता के बुनियादी सवाल और आर्थिक मुद्दे देश की राजनीति के केंद्र बिंदु बन जाएंगे।
  • JNU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में एक व्यक्ति गिरफ़्तार, GSCASH बहाली की मांग
    24 Jan 2022
    जेएनयू की पीएचडी छात्रा के साथ विश्वविद्यालय परिसर में छेड़छाड़ की घटना घटी थी जिसने जेएनयू प्रशासन और दिल्ली की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के 100 से अधिक घंटे के बाद रविवार को 27…
  • slaughter house
    सौरभ शर्मा
    अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के प्रतिबंध से ख़त्म हुई बहराइच के मीट व्यापारियों की आजीविका 
    24 Jan 2022
    साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा दिया, जिससे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से मांस के कारोबार में शामिल हजारों लोगों के जीवन और उनकी आजीविका पर काफी बुरा असर पड़ा…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3 लाख से ज़्यादा नए मामले, 439 मरीज़ों की मौत
    24 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.69 फ़ीसदी यानी 22 लाख 49 हज़ार 335 हो गयी है।
  • hum bharat ke log
    शंभूनाथ शुक्ल
    हम भारत के लोग: झूठी आज़ादी का गणतंत्र!
    24 Jan 2022
    दरअसल सरकारें ग़रीब आदमी की बजाय पूंजीपतियों के हाथ में खेलती हैं इसलिए ग़रीबों का हक़ मारकर उनका पैसा अमीरों, दलालों, सत्तासीन वर्गों के पास चला जाता है। जब तक इस पर अंकुश नहीं लगेगा तब तक यह आज़ादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License