NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 27,071 नए मामले, क़रीब 6 महीने बाद 350 से कम मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,071 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 98 लाख 84 हज़ार 100 हो गयी है। जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.56 फ़ीसदी यानी 3 लाख 52 हज़ार 586 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 14 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,071 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से तक़रीबन 6 महीने बाद 350 से कम यानी 336 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 30,695 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 3,960 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 98 लाख 84 हज़ार 100 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 43 हज़ार 355 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.98 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 93 लाख 88 हज़ार 159 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.56 फ़ीसदी यानी 3 लाख 52 हज़ार 586 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 15 करोड़ 45 लाख 66 हज़ार 990 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 55 हज़ार 157 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,071 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 4,698 मामले, महाराष्ट्र से 3,717 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,580 मामले, दिल्ली से 1,984 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,424 मामले, राजस्थान से 1,290 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,259 मामले, कर्नाटक से 1,196 मामले, तमिलनाडु से 1,195 मामले, मध्य प्रदेश से 1,181 मामले और गुजरात से 1,175 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हरियाणा से 990 मामले, पंजाब से 621 मामले, आंध्र प्रदेश से 506 मामले, उत्तराखंड से 490 मामले, बिहार से 448 मामले, हिमाचल प्रदेश से 424 मामले, ओडिशा से 393 मामले, तेलंगाना से 384 मामले, जम्मू और कश्मीर से 382 मामले, झारखंड से 144 मामले, मेघालय से 123 मामले, मणिपुर से 119 मामले, असम से 73 मामले, चंडीगढ़ से 66 मामले, गोवा से 57 मामले, पुडुचेरी से 48 मामले, नगालैंड से 33 मामले, सिक्किम से 22 मामले, लद्दाख से 17 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 13 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, मिज़ोरम से 5 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 4 नए मामले सामने आए है | बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 336 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 70 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 47 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 33 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 20 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 16 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही राजस्थान में 14 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 11 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और ओड़िशा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत चंडीगढ़ और गोवा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेरोज़गार मांगे नौकरी, पार्टियों के पास नहीं जवाब
    06 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोज़गार को लेकर राजनीतिक पार्टियां बात करने को लेकर बच रही है. वही इसके उलट राज्य में बेरोज़गारी सबको सता रही है. मज़दूर बताते है कि उन्हें महीने में सिर्फ़ 10 दिन…
  • History
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैसे स्थापित की गई संसद और राजपथ पर मूर्तियां?
    06 Feb 2022
    हाल ही में प्रधानमंत्री ने घोषणा की नेताजी की मूर्ति स्थापित करने के बारे में। क्या है संसद और राजपथ पर स्थित मूर्तियों का इतिहास ? क्यों बिना किसी बातचीती और विमर्श के नेताजी की मूर्ति को स्थापित…
  • uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: पहाड़ के अस्तित्व से जुड़े सवालों का नेपथ्य में चले जाना
    06 Feb 2022
    प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों ही तरह की आपदाओं से जूझते इस राज्य का पहाड़ी क्षेत्र वर्तमान में जिस तरह के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संकटों से गुजर रहा है उसमें उसके भविष्य के लिए…
  • ganga
    विजय विनीत
    Exclusive : गंगा किनारे बालू की अंधाधुंध लूट, भाजपा और सालों से जमे अफसरों की नीयत पर सवालिया निशान
    06 Feb 2022
    सिर्फ बनारस ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। इस लूट की सबसे बड़ी शिकार हुई है गंगा। इसे काशी में साफ-साफ देखा जा सकता है। सरकार और प्रशासन की लूट वाली नीति और नीयत के…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया
    06 Feb 2022
    रुद्रपुर: उत्तराखंड में चुनावी शोर है। आगामी 14 फरवरी को पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होना है। हर दल अपने-अपने विकास के दावे कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच मेहनतकश वर्ग कहीं पी
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License