NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कुल मामलों की संख्या 9 लाख के पार, अब तक 23 हज़ार से ज़्यादा की मौत
देश भर में पिछले 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 28,498 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 14 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 28,498 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से पीड़ित 553 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि इसी बीच कोरोना से जूझ रहे 17,989 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 9,06,752 हो गयी है। आज 14 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.02 फीसदी यानी 5,71,460 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 23,727 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,11,565 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,20,92,503 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,86,247 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 6,497 मामले, तमिलनाडु से 4,328 मामले, कर्नाटक से 2,738 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,935 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,654 मामले, तेलंगाना से 1,550 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,435 मामले, बिहार से 1,317 मामले, दिल्ली से 1,246 मामले, गुजरात से 902 मामले, असम से 735 मामले, हरियाणा से 654 मामले, ओडिशा से 616 मामले, मध्य प्रदेश से 575 मामले, राजस्थान से 544 मामले, केरल से 449 मामले, पंजाब से 357 मामले, जम्मू और कश्मीर से 314 मामले, छत्तीसगढ़ से 158 मामले, झारखंड से 142 मामले और गोवा से 130 नए मामले सामने आये है |

साथ ही उत्तराखंड और नागालैंड से 71-71 मामले, पुडुचेरी से 50 मामले, सिक्किम से 39 मामले, हिमाचल प्रदेश से 30 मामले, चंडीगढ़ से 29 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 28 मामले, त्रिपुरा से 26 मामले, मणिपुर से 17 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 16 मामले, मेघालय से 12 मामले, लद्दाख से 7 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 3 मामले और दो नए मामले मिज़ोरम से सामने आये हैं|

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 553 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 193 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 73 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 66 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 40 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 37 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 24 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 21 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 17 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 15 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और गोवा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और उत्तराखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत असम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    सोनिया यादव
    यूपी चुनाव : क्या ग़ैर यादव ओबीसी वोट इस बार करेंगे बड़ा उलटफेर?
    14 Jan 2022
    2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लगभग 39 प्रतिशत वोट शेयर में कुर्मी और कोइरी के साथ-साथ नॉन डॉमिनेंट ओबीसी ने भी भारी संख्या योगदान दिया था। हालांकि इस बार समाजवादी पार्टी की ग़ैर यादव ओबीसी वोट…
  • North Bengal
    डॉ सुखबिलास बर्मा
    उत्तर बंगाल के राजबंशियों पर खेली गई गंदी राजनीति
    14 Jan 2022
    भाजपा और टीएमसी दोनों ही राजबंशी के उच्च मध्यम वर्ग के एक तबके की भावनाओं को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अक्सर राजनीतिक नेताओं द्वारा निभाए गए झांसों में विश्वास करते हैं। 
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    नफरती धर्म संसद पर कार्रवाई क्यों नहीं ?
    14 Jan 2022
    आज के एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं कि जिस तरह धर्म संसद में नफरती बयान दिए गए और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया, सरकार ने अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है ?
  • Michael Lobo Resignation
    राज कुमार
    गोवा चुनावः डेढ़ महीने में एक चौथाई विधायकों का इस्तीफ़ा
    14 Jan 2022
    गोवा में दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 10 विधायक इस्तीफा देकर दल बदल कर चुके हैं। इस समय गोवा में क्या चुनावी हलचल है? क्या घटनाक्रम चल रहा है? आइये! नज़र डालते हैं।
  • south africa
    पवन कुलकर्णी
    श्रमिक संघों ने दक्षिण अफ्रीकी डेयरी दिग्गज पर पेट्रोल बम हमले करवाने और धमकाने के आरोप लगाये
    14 Jan 2022
    इन धमकियों और खतरों के बीच, क्लोवर में श्रमिकों की कार्यवाई को कर्मचारी एकजुटता के साथ-साथ नागरिक समाज की ओर से इसके बहिष्कार अभियान को मिलते बढ़ते समर्थन से और अधिक मजबूती प्राप्त हुई है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License