NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 नए मामले, 582 मरीज़ों की मौत
देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 9 लाख 36 हज़ार 181 हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
15 Jul 2020
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 नए मामले, 582 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 15 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकार्ड 29,429 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से पीड़ित 582 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच राहत भरी जानकारी यह सामने आ रही है की बीते दिन में कोरोना से पीड़ित 20,572 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 9,36,181 हो गयी है। आज 15 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.24 फीसदी यानी 5,92,032 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 24,309 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,19,840 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,24,12,664 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,20,161 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 29,429 मामले सामने आये हैं,जिनमें- महाराष्ट्र से 6,741 मामले, तमिलनाडु से 4,526 मामले, कर्नाटक से 2,496 मामले,  आंध्र प्रदेश से 1,916 मामले, दिल्ली से 1,606 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,594 मामले, तेलंगाना से 1,524  मामले, पश्चिम बंगाल से 1,390 मामले, बिहार से 1,325 मामले, असम से 1,001 मामले, गुजरात से 915 मामले, मध्य प्रदेश से 798 मामले, हरियाणा से 734 मामले, राजस्थान से 635 मामले, केरल से 608 मामले, ओडिशा से 543 मामले, जम्मू और कश्मीर से 346 मामले, पंजाब से 333 मामले, झारखंड से 193 मामले, गोवा से 170 मामले और छत्तीसगढ़ से 162 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही त्रिपुरा से 90 मामले, उत्तराखंड से 78 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 75 मामले, हिमाचल प्रदेश से 66 मामले, पुडुचेरी से 63 मामले, नागालैंड से 51 मामले, मणिपुर से 46 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 25 मामले, सिक्किम से 17 मामले, चंडीगढ़ से 12 मामले और 5 नए मामले मिज़ोरम से सामने आये हैं। बीते दिन लद्दाख, मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 582 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में हुई है। महाराष्ट्र में 213 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 85 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 67 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 43 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 35 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 28 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 24 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और गुजरात में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत असम, हरियाणा और ओडिशा में हुई, तीन मरीज़ों की मौत झारखंड में हुई, दो मरीज़ों की मौत चंडीगढ़ में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत केरल, गोवा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हुई है।

 

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License