NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 24,492 नए मामले, एक्टिव मामलों में 4,170 की बढ़ोतरी
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 24,492 नए मामले दर्ज किये गए। देश में दो महीनों के भीतर करीब 2.61 करोड़ लोगो को कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ 29 लाख 47 हज़ार 432 डोज दी जा चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 16 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,492 नए मामले सामने आए और 131 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 20,191 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 4,170 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख 9 हज़ार 831 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 58 हज़ार 856 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.64 फीसदी यानी 1 करोड़ 10 लाख 27 हज़ार 543 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.95 फ़ीसदी यानी 2 लाख 23 हज़ार 432 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ 29 लाख 47 हज़ार 432 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 30 लाख 39 हज़ार 394 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 82 लाख 80 हज़ार 763 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 73 हज़ार 350 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,492 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 15,051 मामले, पंजाब से 1,818 मामले, केरल से 1,054 मामले, कर्नाटक से 932 मामले, गुजरात से 890 मामले, तमिलनाडु से 836 मामले, मध्य प्रदेश से 797 मामले, छत्तीसगढ़ से 645 मामले, हरियाणा से 420 मामले, दिल्ली से 368 मामले, पश्चिम बंगाल और राजस्थान से 251-251 मामले, तेलंगाना से 204 मामले, उत्तर प्रदेश से 151 मामले, चंडीगढ़ से 148 मामले और आंध्र प्रदेश से 147 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 94 मामले, गोवा से 89 मामले, हिमाचल प्रदेश से 75 मामले, झारखंड से 67 मामले, ओडिशा से 66 मामले, उत्तराखंड से 60 मामले, बिहार से 26 मामले, असम से 20 मामले, पुडुचेरी से 14 मामले, त्रिपुरा से 7 मामले, लद्दाख से 5 मामले और दो-दो नए मामले मिज़ोरम, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आए है। बीते दिन मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 131 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 48 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 27 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, आंध्र प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पुडुचेरी, असम और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License