NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1007 नये मामले, 23 लोगों की मौत
देश में सबसे अधिक यानी 69 फीसदी नये मामले चार राज्यों से सामने आये जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल सक्रमितों की संख्या 13,387 पहुंच गयी है जिनमें से अभी तक 1,748 लोगों को स्वस्थ किया जा चुका है लेकिन 437 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अभी भी 11,201 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

पिछले 24 घंटों में यानी (16 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर 17 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1,007  नये मामले सामने आये हैं। साथ ही 260 लोग को स्वस्थ भी किया जा चुका है। 23 लोगों की मौत हुई है और 724 नये सक्रिय मामले और जुड़ गए हैं।

अगर हम रात भर यानी ( 16 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर 17 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) की बात करें तो 62 फीसदी नये मामले रात में ही आये हैं और 17 लोगो की मौत हुई है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल रात 9 बजे तक 3,02,956 सैंपल की जांच की गयी है जिनमें से 27,256 सैंपल की जांच बीते 24 घंटो में की गयी है जिनमें से 1206 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गये।

राज्य वार कोरोना के नये मामले

सबसे अधिक नये मामले महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से सामने आये है साथ ही महाराष्ट्र कोरोना से प्रभावित राज्यों में पहले नंबर पर है जिसमें 289 नये मामलो के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 3,205 पहुंच गयी है। गुजरात से 164 नये मामले सामने आये, मध्य प्रदेश से 133 नये मामले आये, राजस्थान से 108 नये मामले आये,  70 मामले उत्तर प्रदेश से, 62 मामले दिल्ली से, 53 मामले तेलंगाना से, 36 मामले कर्नाटक से, 25 मामले तमिलनाडु से, 24 मामले पश्चिम बंगाल से, 14 मामले जम्मू और कश्मीर से, 10 मामले बिहार से, 9 मामले आंध्र प्रदेश से, 7 मामले केरल से, 2 मामले असम से और 1 नया मामला लद्दाख से सामने आया है। 

देश में 17 राज्य ऐसे भी रहे जिनमें कोई नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है जिनमें हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा, मेघालय, पुडुचेरी, मणिपुर,त्रिपुरा अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 23 लोगो की मौतें हो चुकी हैं जिनमें से 7 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, 6 लोगों की मौत दिल्ली में, 3-3 लोगों की मौत  गुजरात और पश्चिम बंगाल में, 2 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में और एक-एक की मौत कर्नाटक और तमिलनाडु में हुई है।

morning india.JPG

India State wise Corona Status as on 17 April 8 AM.jpg

Coronavirus
India Corona Update
COVID-19
Corona cases

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    महाशय, आपके पास क्या मेरे लिए कोई काम है?
    05 May 2022
    वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता, साम्यवाद के सिद्धांतकार कार्ल मार्क्स की आज जयंती है। उन्होंने हमें सिर्फ़ कम्युनिस्ट घोषणापत्र और दास कैपिटल जैसी किताब ही नहीं दी बल्कि कुछ ऐसी कविताएं भी दी हैं, जो…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 
    05 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,275 नए मामले सामने आए हैं | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 719 हो गयी है।
  • Bharat Ek Mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: बॉलीवुड जनता की हिंदी पार्टी
    05 May 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में आज संजय सवाल उठा रहे हैं कि देश में जनता के मुद्दों को उठाने के बजाए हमेशा ध्यान भटकाने वाले मुद्दे ही क्यों उठाए जाते हैं।
  • VOILENCE
    रवि शंकर दुबे
    चुनावी राज्यों में क्रमवार दंगे... संयोग या प्रयोग!
    05 May 2022
    ईद वाले दिन राजस्थान में हुई हिंसा ये बताने के लिए काफी है कि आगे आने वाले चुनावों में मुद्दे क्या होंगे। इतना तो तय है कि विकास की बात भूल जाइए।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेस फ्रीडम सूचकांक में भारत 150वे स्थान पर क्यों पहुंचा
    04 May 2022
    रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स के वैश्विक प्रेस फ्रीडम सूचकांक में इस बार भारत पिछले साल के मुकाबले आठ अंक और नीचे गिरा और 180 देशो की सूची में 150 वे पर आ गया. पिछले दिनो भारत डेमोक्रेसी के वैश्विक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License