NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में तीन महीने बाद क़रीब 29 हज़ार नए मामले दर्ज किये गए
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,903 नए मामले आए और 188 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.04 फ़ीसदी यानी 2 लाख 34 हज़ार 406 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Mar 2021
Corona update India

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 17 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में तीन महीने बाद कोरोना के करीब 29 हज़ार यानी 28,903 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से दो महीने बाद, एक दिन में 188 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 17,741 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 10,974 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख 38 हज़ार 734 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 59 हज़ार 44 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.56 फीसदी यानी 1 करोड़ 10 लाख 45 हज़ार 284 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.04 फ़ीसदी यानी 2 लाख 34 हज़ार 406 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 3 करोड़ 50 लाख 64 हज़ार 536 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 21 लाख 17 हज़ार 104 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 92 लाख 49 हज़ार 748 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 69 हज़ार 21 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28,903 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 17,864 मामले, केरल से 1,970 मामले, पंजाब से 1,463 मामले, कर्नाटक से 1,135 मामले, गुजरात से 954 मामले, तमिलनाडु से 867 मामले, छत्तीसगढ़ से 856 मामले, मध्य प्रदेश से 817 मामले, हरियाणा से 523 मामले, दिल्ली से 425 मामले, आंध्र प्रदेश से 261 मामले, पश्चिम बंगाल से 255 मामले, तेलंगाना से 247 मामले, राजस्थान से 241 मामले, उत्तर प्रदेश से 214 मामले, चंडीगढ़ से 147 मामले और हिमाचल प्रदेश से 119 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 97 मामले, गोवा से 94 मामले, झारखंड से 76 मामले, ओडिशा और उत्तराखंड से 65-65 मामले, बिहार से 49 मामले, पुडुचेरी से 24 मामले, असम से 22 मामले, लक्षद्वीप से 19 मामले, लद्दाख से 11 मामले, सिक्किम से 7 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 मामले, मेघालय और मिज़ोरम से 3-3 मामले, मणिपुर से 2 मामले और एक-एक नए मामला त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन नागालैंड से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 188 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 87 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 38 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 12 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी और बिहार में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Lenin
    अनीश अंकुर
    लेनिन: ‘‘कल बहुत जल्दी होता... और कल बहुत देर हो चुकी होगी... समय है आज’’
    22 Apr 2022
    लेनिन के जन्म की 152वीं सालगिरह पर पुनर्प्रकाशित: कहा जाता है कि सत्रहवी शताब्दी की अंग्रेज़ क्रांति क्रामवेल के बगैर, अठारहवीं सदी की फ्रांसीसी क्रांति रॉब्सपीयर के बगैर भी संपन्न होती लेकिन बीसवीं…
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,451 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत 
    22 Apr 2022
    दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को बूस्टर डोज मुफ्त देने का ऐलान किया है। 
  • पीपल्स डिस्पैच
    नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर
    22 Apr 2022
    जर्मनी, कनाडा, यूके, नीदरलैंड और रोमानिया उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने यूक्रेन को और ज़्यादा हथियारों की आपूर्ति का वादा किया है। अमेरिका पहले ही एक हफ़्ते में एक अरब डॉलर क़ीमत के हथियारों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    सामूहिक विनाश के प्रवासी पक्षी
    22 Apr 2022
    रूसियों ने चौंकाने वाला दावा किया है कि, पेंटागन की जैव-प्रयोगशालाओं में तैयार किए गए डिजिटलीकृत प्रवासी पक्षी वास्तव में उनके क़ब्ज़े में आ गए हैं।
  • रश्मि सहगल
    उत्तराखंड समान नागरिक संहिता चाहता है, इसका क्या मतलब है?
    21 Apr 2022
    भाजपा के नेता समय-समय पर, मतदाताओं का अपने पक्ष में ध्रुवीकरण करने के लिए, यूसीसी का मुद्दा उछालते रहते हैं। फिर, यह केवल एक संहिता का मामला नहीं है, जो मुसलमानों को फिक्रमंद करता है। यह हिंदुओं पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License