NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में फिर रिकॉर्ड 8 हज़ार से अधिक नये मामले, 230 लोगों की मौत
बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड नये 8,392 मामले सामने आये हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1 लाख 90 हज़ार के पार पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 31 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 1 जून सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकॉर्ड 8,392 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इससे पहले भी 31 मई की सुबह भी यह संख्या 8,380 दर्ज की गई थी। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 230 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 4,835 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,90,535 हो गयी है, जिसमें से 48.19 फ़ीसदी यानी 91,819 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 5,394 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 93,322 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 38,37,207 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,00,180 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Covid19 India Infographic as on 1st June.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 16 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,487 मामले सामने आये, दिल्ली से 1,295 मामले, तमिलनाडु से 1,149 मामले, गुजरात से 436 मामले, उत्तर प्रदेश से 378 मामले, पश्चिम बंगाल से 371 मामले, कर्नाटक से 299 मामले, राजस्थान से 214 मामले, तेलंगाना से 199 मामले, मध्य प्रदेश से 198 मामले, बिहार से 179 मामले, हरियाणा से 168 मामले, उत्तराखंड से 158 मामले, ओडिशा से 129 मामले, आंध्र प्रदेश से 110 मामले और जम्मू कश्मीर से 105 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही असम से 87 मामले, केरल से 61 मामले, छत्तीसगढ़ से 51 मामले, झारखंड से 47 मामले, त्रिपुरा से 45 मामले, पंजाब से 30 मामले, पुडुचेरी से 19 मामले, हिमाचल प्रदेश से 18 मामले, मणिपुर से 9 मामले, नागालैंड से 7 मामले और 4 नये मामले चंडीगढ़ से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 8 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- लद्दाख, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, मिज़ोरम और सिक्किम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 230 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 89 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 57 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 31 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही 24 घंटों में तमिलनाडु में 13 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 3 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत राजस्थान, बिहार और पंजाब में हुई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए। ये दिशा-निर्देश आज 1 जून, 2020 से लागू हो रहे हैं और 30 जून, 2020 तक प्रभावी रहेंगे। फिर से कई गतिविधियाँ शुरू करने के मौजूदा चरण ‘अनलॉक 1’ में आर्थिक पक्ष पर मुख्य ज़ोर होगा। नए दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सलाह के आधार पर जारी किए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Khusi Dubey's parents
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: ख़ुशी दुबे और ब्राह्मण, ओबीसी मतों को भुनाने की कोशिश
    25 Jan 2022
    2020 में हुए गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर ने यूपी में योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ब्राह्मणों की स्थिति को लेकर एक बहस छेड़ दी थी। जैसा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं उस खूनी घटना से छलकाव की गूंज आज…
  • russia
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस यूक्रेन में हस्तक्षेप करेगा
    25 Jan 2022
    रूस के नज़रिये से इस संकट से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका यह है कि यूक्रेन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता फिर से हासिल करे और वाशिंगटन का मुंह ताकना बंद कर अपने भाग्य का फैसला खुद करे।
  •  RPN Singh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव:  कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए आरपीएन सिंह
    25 Jan 2022
    यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं, आरपीएन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे।
  • Uttarakhand congress women wing
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: ‘बेटी पढ़ाओ’ और ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारों को खोखला बताती उम्मीदवारों की लिस्ट
    25 Jan 2022
    कुल 70 में से 59 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, लेकिन मात्र 5 महिलाओं को टिकट मिला है, वहीं कांग्रेस की 64 उम्मीदवारों की सूची में मात्र 6 महिलाएं हैं।
  • Pradhan mantri awas yojna
    सरोजिनी बिष्ट
    “2022 तक सबको मिलेगा पक्का घर” वायदे की पड़ताल: ठगा हुआ महसूस कर रहे गरीब परिवार
    25 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश और केंद्र, दोनों सरकारों ने अपने पांच साल के कार्यकाल के भीतर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सभी शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का घर देने का वादा किया था। सरकार दावे कुछ भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License