NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दिन भर में 322 नये मामले और 5 लोगों की मौत
आज, शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के 322 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की संख्या 35,365 हो गयी है जिनमें से 1,152 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
01 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 322 नये मामले सामने आये और 5 लोगों की मौत हुई है। साथ ही आज दिन भर में कोरोना से पीड़ित 176 मरीजों को ठीक किया जा चुका है।

अगर हम बीते 24 घंटे यानी 30 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज, 1 मई शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 1,755 मामले सामने आये हैं और 77 लोगों की मौत हुई है साथ ही कोरोना से पीड़ित 692 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

evening_3.JPG

इस प्रकार देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 35,365 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 25.63 फ़ीसदी  यानी 9,065 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 1,152 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 25,148 पहुंच गयी है।

आज की प्रेस वार्ता में गृह मंत्रालय की और से बताया गया है की गृह मंत्रालय ने रेल द्वारा भी उन लोगों की आवाजाही पर अनुमति दी है जो अलग-अलग स्थानों पर लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं जिनमें छात्र, मज़दूर, पर्यटक और तीर्थ यात्री आदि शामिल हैं। साथ ही कहा गया है कि संबंधित राज्य सरकारों को रेलवे के साथ कोर्डिनेट करके स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए यह कदम उठाये जाये।

इससे पहले तेलंगाना से झारखंड के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।  इस ट्रेन में 1200 प्रवासियों को रवाना किया गया है।  आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया है कि 24 बोगियों वाली ये ट्रेन शुक्रवार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई। उन्होंने बताया कि यह प्रवासियों के लिए अब तक चलने वाली पहली ट्रेन है।

साथ ही गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की स्थिति पर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान यह पाया गया कि अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में अच्छे लाभ और सुधार हुआ है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि लॉकडाउन से जो लाभ मिले है उनको बचाया जा सके और 3 मई तक लॉकडाउन के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है। कोरोना से लड़ने के लिए नए दिशा निर्देश 4 मई से लागू होंगे। जिससे कई जिलों को काफी राहत मिलेगी।

India Corona Update as on 1 May 5 PM.jpg

Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेम दिवस पर यूपी, उत्तराखंड और गोवा की चुनावी परीक्षा: क्या वोटर नफ़रत को कहेंगे ना!
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। और दूसरा चरण है प्रेम दिवस के दिन। जी हां, 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे। इसी दिन एक ही चरण में उत्तराखंड और गोवा के…
  • Pfizer
    रिचा चिंतन
    फाइज़र का 2021 का राजस्व भारत के स्वास्थ्य बजट से सात गुना ज़्यादा है
    12 Feb 2022
    2020 से 2021 के बीच फाइज़र के राजस्व में 140 फ़ीसदी की बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां कई गरीब़ देशों को वैक्सीन का इंतज़ार है, वहीं फाइज़र ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आपूर्ति सिर्फ़ उच्च आय वाले…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
    12 Feb 2022
    एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना…
  • Ghost Village
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: घोस्ट विलेज, केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता और पहाड़ की अनदेखी का परिणाम है?
    12 Feb 2022
    प्रोफेसर ममगाईं ने कहा कि पहाड़ लगातार ख़ाली हो रहे हैं जबकि मैदानी ज़िलों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो राज्य की डेमोग्रफी के लिए भी ख़तरा है।
  • sfi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!
    12 Feb 2022
    हिजाब विवाद की गूंज अब कर्नाटक के साथ यूपी और राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दिल्ली में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आश्वस्त किया है कि सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License