NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में अब तक के रिकॉर्ड 70 हज़ार के क़रीब नए मामले
पिछले 24 घंटों में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 69,652 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 28 लाख 36 हज़ार 925 हो गयी है। हालांकि रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Aug 2020
Corona update India

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार, 20 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 69,652 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 977 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 58,794 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 28,36,925 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 73.90 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 20,96,664 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 53,866 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 6,86,395 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 26 लाख 61 हज़ार 252 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 9,18,470 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 69,652 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 13,165 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,742 मामले, कर्नाटक से 8,642 मामले, तमिलनाडु से 5,795 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,076 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,169 मामले, बिहार से 2,939 मामले, ओडिशा से 2,589 मामले, केरल से 2,333 मामले, असम से 2,116 मामले, तेलंगाना से 1,724 मामले, पंजाब से 1,684 मामले, झारखंड से 1,613 मामले, दिल्ली से 1,398 मामले, राजस्थान से 1,312 मामले, गुजरात से 1,140 मामले, हरियाणा से 994 मामले, मध्य प्रदेश से 976 मामले, जम्मू और कश्मीर से 708 मामले, छत्तीसगढ़ से 652 मामले, पुडुचेरी से 354 मामले, गोवा से 342 मामले, उत्तराखंड से 264 मामले, त्रिपुरा से 190 मामले, हिमाचल प्रदेश से 176 मामले और मणिपुर से 111 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही चंडीगढ़ से 91 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 75 मामले, अरुणाचल प्रदेश से भी 75 मामले, मेघालय से 49 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 44 मामले, लद्दाख और नागालैंड से 38-38 मामले, सिक्किम से 25 मामले और मिज़ोरम से 13 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 977 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हुई है। महाराष्ट्र में 346 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 126 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 116 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 86 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 53-53 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 23 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 17 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 15 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 12 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और जम्मू कश्मीर में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, असम, हरियाणा, ओड़िशा और तेलंगाना में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 6 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, लद्दाख और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

 


बाकी खबरें

  • russia
    एम के भद्रकुमार
    सैन्य अभियान पूरा करने को लेकर रूसी सेना पहले से कहीं ज़्यादा प्रतिबद्ध
    16 Mar 2022
    यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक कमज़ोर करने के बाद मास्को उस विशेष अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे कि जीत हासिल की जा सके।
  • DHAMI
    योगेश के नेगी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?
    16 Mar 2022
    वैसे तो उत्तर-प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के चुनावी नतीजे देश की राजनीति में कुछ खास मायने नहीं रखते हैं, मग़र फिर भी हिंदी-भाषी राज्यों में हिंदुत्व की राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण भी हैं।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,876 नए मामले, 98 मरीज़ों की मौत
    16 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • women
    अजय कुमार
    क्या भाजपा को महिलाओं ने जिताया? राशन योजना का वोटिंग पर क्या रहा असर 
    16 Mar 2022
    पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार यूपी में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले भाजपा को जमकर वोट किया है।
  • सत्यम कुमार
    देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण
    16 Mar 2022
    कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तराखंड राज्य का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देहरादून के नजदीक, आसान नदी के किनारे शीशम बाड़ा में बनाया गया है, चार साल पहले बने इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुख्य कार्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License