NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 1,336 नये मामले, 47 लोगों की मौत
देश में अभी तक कोरोना से संक्रमित 18,601 मामले आये हैं। जिसमें 17.48 फीसदी लोगों को ठीक किया जा चुका है, 3.17 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है और 80 फीसदी के करीब सक्रिय मामले मौजूद हैं।  
न्यूज़क्लिक टीम
21 Apr 2020
corona update

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज, मंगलवार सुबह 8 बजे जारी आकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 18,601 पहुंच गयी है जिनमें से 3,252 लोगों को ठीक किया जा चुका है और 14,759 सक्रिय मामले अभी भी मौजूद हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही देश में अभी तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 590 हो गयी है।

पिछले 24 घंटों में यानी (20 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 21 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1,336 नये मामले सामने आये हैं और 47 लोगों की मौत भी हो चुकी है साथ ही 705 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़े बताते है कुल 1,336 नए मामलो में से 945 मामले रात भर में सामने आये हैं।

corona update.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आये हैं। महाराष्ट्र में 463 नये मामलो के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4,666 हो गयी है, गुजरात से 196 मामले सामने आये, उत्तर प्रदेश से 100 मामले, राजस्थान से 98 मामले, दिल्ली और मध्य प्रदेश से 78-78 मामले, आंध्र प्रदेश से 76 मामले, वेस्ट बंगाल से 53 मामले, तमिलनाडु से 43 मामले, तेलंगाना से 29 मामले, पंजाब से 26 मामले, हरियाणा से 21 मामले, बिहार से 20 मामले, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर से 18-18 मामले, केरल और ओडिशा से 6-6 मामले, झारखंड से 4 मामले, उत्तराखंड से 2 मामले और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से एक मामला सामने आया है। 

देश में 13 राज्य ऐसे भी रहे जिनमें बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, चंडीगढ़, लद्दाख, मेघालय, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम और नागालैंड शामिल हैं।

India highly Infected states line chart 21 april.JPG

राज्य वार कोरोना से मौत

बीते दिन कोरोना से 47 लोगों की मौत हुई है जिनमें 11 लोगों की मौत राजस्थान में हुई, 9 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 5-5 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, 4 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 2-2 लोगों की मौत दिल्ली और तमिलनाडु में और एक की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है।

India Corona Status State wise as on 21 April 8 AM.jpg

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Inflation
    सौम्या शिवकुमार
    महंगाई "वास्तविक" है और इसका समाधान भी वास्तविक होना चाहिए
    01 Mar 2022
    केंद्रीय बैंकों द्वारा महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दर को प्रबंधित किया जाता है, लेकिन यह तरीक़ा अप्रभावी साबित हुआ है। इतना ही नहीं, इस उपकरण का जब इस्तेमाल किया जाता है, तब यह भी ध्यान नहीं रखा…
  • russia ukrain
    एपी/भाषा
    यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी
    01 Mar 2022
    अमेरिका ने जासूसी के आरोप में 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा की है। रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक हो गईं हैं जिनमें से कुछ पर रूस ने खुद रोक लगाई है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के दुलर्भ…
  •  Atal Progress Way
    बादल सरोज
    अटल प्रोग्रेस वे से कई किसान होंगे विस्थापित, चम्बल घाटी का भी बदल जाएगा भूगोल : किसान सभा
    01 Mar 2022
    "सरकार अपनी इस योजना और उसके असर को छुपाने की कोशिश में है। ना तो प्रभावित होने वाले किसानों को, ना ही उजड़ने और विस्थापित होने वाले परिवारों को विधिवत व्यक्तिगत नोटिस दिए गए हैं। पुनर्वास की कोई…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर एक लाख से कम हुई 
    01 Mar 2022
    पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के क़रीब 7 हज़ार नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 92 हज़ार 472 हो गयी है।
  • Imperialism
    प्रभात पटनायक
    साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है
    01 Mar 2022
    साम्राज्यवादी संबंध व्यवस्था का सार विश्व संसाधनों पर महानगरीय या विकसित ताकतों द्वारा नियंत्रण में निहित है और इसमें भूमि उपयोग पर नियंत्रण भी शामिल है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License