NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : देश भर में कोरोना के 6,088 नये मामले, 148 लोगों की मौत
देश भर में 24 घंटों अब तक के सबसे अधिक नये मामले सामने आये हैं। देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,18,447 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 21 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज 22 मई की सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक यानी 6,088 नये मामले सामने आये हैं और कोरोना से पीड़ित 148 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 3,234 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 1,18,447 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 40.98 फ़ीसदी यानी 48,534 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण कुल 3,583 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 66,330 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 27,19,434 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,03,514 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

Corona india Infographic as on 22 May.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन में सबसे अधिक मामले 10 राज्यों से सामने आये है, जिनमें महाराष्ट्र से सबसे अधिक यानी 2,345 मामले सामने आये, तमिलनाडु से 776 मामले सामने आये, दिल्ली से 375 मामले आये, गुजरात से 368 मामले, उत्तर प्रदेश से 340 मामले, बिहार से 308 मामले, मध्य प्रदेश से 246 मामले, राजस्थान से 212 मामले, कर्नाटक से 143 मामले और पश्चिम बंगाल से 94 मामले नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही जम्मू कश्मीर और झारखंड से 59-59 मामले, ओडिशा से 51 मामले, आंध्र प्रदेश से 45 मामले, हिमाचल प्रदेश से 42 मामले, तेलंगाना और हरियाणा से 38-38 मामले, असम से 33 मामले, केरल और उत्तराखंड से 24-24 मामले, पंजाब से 23 मामले, चंडीगढ़ से 15 मामले, छत्तीसगढ़ से 13 मामले और दो-दो मामले गोवा और पुडुचेरी से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 8 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें- त्रिपुरा, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 148 मरीज़ों की मौत हुई है, सबसे अधिक मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, गुजरात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 64 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 24 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 18 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई हैं |

साथ ही तमिलनाडु में 7 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक की मौत बिहार, ओडिशा, हरियाणा और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • International
    न्यूज़क्लिक टीम
    2021: अफ़ग़ानिस्तान का अमेरिका को सबक़, ईरान और युद्ध की आशंका
    30 Dec 2021
    'पड़ताल दुनिया भर' की के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने न्यूज़क्लिक के मुख्य संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बात की कि 2021 में अफ़ग़ानिस्तान ने किस तरह एक ध्रुवी अमेरिकी परस्त कूटनीति को…
  • Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University
    सत्येन्द्र सार्थक
    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप, शिक्षक और छात्र कर रहे प्रदर्शन
    30 Dec 2021
    गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पर कुछ प्रोफेसर और छात्रों ने आरोप लगाया है कि “कुलपति तानाशाही स्वभाव के हैं और मनमाने ढंग से फ़ैसले लेते हैं। आर्थिक अनियमितताओं के संदर्भ में भी उनकी जाँच होनी…
  • MGNREGA
    सुचारिता सेन
    उत्तर प्रदेश में ग्रामीण तनाव और कोविड संकट में सरकार से छूटा मौका, कमज़ोर रही मनरेगा की प्रतिक्रिया
    30 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश में देश की तुलना में ग्रामीण आबादी की हिस्सेदारी थोड़ी ज़्यादा है। सबसे अहम, यहां गरीब़ी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की संख्या देश की तुलना में कहीं ज़्यादा है। इस स्थिति में कोविड…
  • delhi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना पाबंदियों के कारण मेट्रो में लंबी लाइन बसों में नहीं मिल रही जगह, लोगों ने बसों पर फेंके पत्थर
    30 Dec 2021
    दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर गुरुवार सुबह लगातार दूसरे दिन यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं।
  • AFSHPA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    नगा संगठनों ने अफस्पा की अवधि बढ़ाये जाने की निंदा की
    30 Dec 2021
    केंद्र ने बृहस्पतिवार को नगालैंड की स्थिति को ‘‘अशांत और खतरनाक’’ करार दिया तथा अफस्पा के तहत 30 दिसंबर से छह और महीने के लिए पूरे राज्य को ‘‘अशांत क्षेत्र’’ घोषित कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License