NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 10,584 नए मामले, महाराष्ट्र में नए मामलो की रफ़्तार बढ़ी 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,584 नए मामले सामने आए, जिनमें क़रीब 50 फ़ीसदी मामले अकेले महाराष्ट्र से आए हैं। देश में अब कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 16 हज़ार 434 हो गए हैं। 
न्यूज़क्लिक टीम
23 Feb 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 23 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,584 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 78 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 13,255 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 2,749 मामले कम हुए है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 16 हज़ार 434 हो गयी है। जिनमें संक्रमण के कारण 1 लाख 56 हज़ार 463 मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं। देश में कोरोना से पीड़ित 97.24 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 7 लाख 12 हज़ार 665 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामले घटकर 1.33 फ़ीसदी यानी 1 लाख 47 हज़ार 306 हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 45 हज़ार 552 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी है जिनमें से 6 लाख 28 हज़ार 696 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 21 करोड़ 22 लाख 30 हज़ार 431 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 6 लाख 78 हज़ार 685 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,584 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 5,210 मामले, केरल से 2,212 मामले, तमिलनाडु से 449 मामले, पंजाब से 388 मामले, कर्नाटक से 317 मामले, गुजरात से 315 मामले, मध्य प्रदेश से 294 मामले, छत्तीसगढ़ से 274 मामले, तेलंगाना से 149 मामले, पश्चिम बंगाल से 148 मामले, दिल्ली से 128 मामले और हरियाणा से 106 नए मामले सामने आए हैं। 

साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार से 84-84 मामले, राजस्थान से 83 मामले, ओड़िशा से 69 मामले, जम्मू और कश्मीर से 58 मामले, आंध्र प्रदेश और झारखंड से 41-41 मामले, चंडीगढ़ से 38 मामले, गोवा से 29 मामले, हिमाचल प्रदेश से 18 मामले, लक्षद्वीप से 15 मामले, असम से 14 मामले, पुडुचेरी से 8 मामले, त्रिपुरा से 4 मामले, मणिपुर से 3 मामले, मेघालय से 2 मामले और एक-एक नया मामला लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मिज़ोरम से सामने आया है | बीते दिन उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 78 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 18 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 15 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 5 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: किस चीज़ से डरते हैं वे?
    09 Jan 2022
    गोरख पाण्डेय ने 43 साल पहले देश के हाकिमों से पूछा था कि “किस चीज़ से डरते हैं वे/तमाम धन-दौलत/ गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद?”, आज भी ये सवाल मौज़ू है और साथ ही उसका जवाब भी।
  • UP
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव हलचल: गठबंधन के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश करतीं सपा-भाजपा
    09 Jan 2022
    यूपी में चुनावों का ऐलान हो चुका है, सबकी नज़र सपा और भाजपा पर है, बसपा, रालोद और कांग्रेस भी चुनावी गणित में अपना अपना हिस्सा लेने की आस लगाए बैठी हैं। आइए गठबंधनों के लिए अंदर ही अंदर चल रही हलचल…
  • omicron
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...
    09 Jan 2022
    हम तो हर मेहमान का स्वागत करते हैं। आखिर 'अतिथि देवो भव', यही हमारी सभ्यता है। और अगर मेहमान विदेशी हो तो कहना ही क्या! विदेशी अतिथि तो हमें बहुत ही पसंद हैं। क्या पता, निवेश करने ही आया हो।
  • पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    08 Jan 2022
    पंजाब और पंजाबियत के बचाव में पुरजोर ढंग से बोलकर क्या मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने सूबे में अपनी हैसियत मजबूत कर ली है? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में इन सवालों के अलावा पांच राज्यों में चुनाव की…
  • संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    08 Jan 2022
    घर लौटने को लेकर मुंबई में अफरातफरी का माहौल सामने आया है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर इन श्रमिकों की भीड़ देखी गई। घर पहुंचने के लिए बिहार-उत्तरप्रदेश के इन श्रमिकों को ट्रेन में जगह नहीं मिल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License