NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 16,922 नए मामले, 418 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना संक्रमण के फिर से एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4.73 लाख के पार पहुंच गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
25 Jun 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से सबसे ज़्यादा यानी 16,922 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना संक्रमण के कारण 418 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, जिनमे से लगभग 50 फ़ीसदी लोगों की मौत अकेले महाराष्ट्र में हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 13,012 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 4,73,105 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 57.43 फीसदी यानी 2,71,697 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 14,894 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,86,514 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 75,60,782 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 2,07,871 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 16,922 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 3,890 मामले, दिल्ली से 3,788 मामले, तमिलनाडु से 2,865 मामले, तेलंगाना से 891 मामले, उत्तर प्रदेश से 664 मामले, गुजरात से 572 मामले, हरियाणा से 490 मामले, पश्चिम बंगाल से 445 मामले, कर्नाटक से 397 मामले, राजस्थान से 382 मामले, असम से 367 मामले, आंध्र प्रदेश से 329 मामले, ओडिशा से 282 मामले, पंजाब से 230 मामले, मध्य प्रदेश से 187 मामले, जम्मू और कश्मीर से 186 मामले और केरल से 152 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 88 मामले, पुडुचेरी से 59 मामले, छत्तीसगढ़ से 57 मामले, बिहार से 56 मामले, मणिपुर से 49 मामले, गोवा से 42 मामले, हिमाचल प्रदेश से 31 मामले, झारखंड से 22 मामले, नागालैंड से 17 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 10 मामले, लद्दाख से 9 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 6 मामले, सिक्किम से 5 मामले और दो नए मामले चंडीगढ़ से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 4 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे - त्रिपुरा, मिज़ोरम, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और दमन दीव शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 418 मरीज़ों की मौत के मामले दर्ज किये गये हैं। जिनमे से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत के मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में दर्ज किये गये हैं। बीते दिन महाराष्ट्र में 208 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 64 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 33 मरीज़ों की मौत हुई और गुजरात में 25 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही कर्नाटक में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और राजस्थान में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, 5-5 मरीज़ों की मौत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ों की मौत जम्मू कश्मीर, बिहार और गोवा में हुई है।

कोरोना से जुड़ी अन्य ख़बरें

केरल राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासियों के लिए अनिवार्य रूप से कोविड प्रमाणपत्र बनाने के मानदंड में ढील देने का फैसला किया है। ऐसे देशों से आने वाले, जहां कोविड टेस्ट नहीं हो सकता, लोगों को पीपीई किट पहनकर आने की अनुमति दी जाएगी। एयरलाइनों की तरफ से पीपीई किट की सुविधा प्रदान की जाएगी। कोविड निगेटिव प्रमाणपत्र को प्रभावी करने के लिए सरकार तारीख बढ़ाने पर विचार कर रही है।

कर्नाटक में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयास में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय ने निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में फीवर क्लीनिक और स्वाब संग्रह केंद्र खोलने का आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के आधार पर राज्य फिर से लॉकडाउन लागू करने पर फैसला लेगा। करीब 8.5 लाख छात्र एसएसएलसी (10वीं कक्षा) में लिखेंगे जो पूरे एहतियाती उपायों के साथ पूरे राज्य में आज से शुरू होगी। इस बीच केएसआरटीसी आज 25 जून से चरणबद्ध तरीके से एसी बसों का परिचालन शुरू करेगी।

आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा विजयवाड़ा लॉकडाउन के आदेश को घोषणा के एक घंटे के भीतर ही वापस लेने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। मंगलवार रात में कृष्णा के जिलाधिकारी ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए विजयवाड़ा में 26 जून से सात दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की थी।

तेलंगाना बेड की कमी का हवाला देते हुए निजी अस्पतालों ने स्पर्शोन्मुख कोविड-19 मरीजों और हल्के लक्षणों वाले लोगों से घर पर ही रहने का आग्रह किया है। तेलंगाना में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के 879 नए मामले आए और तीन मौतें दर्ज की गईं।

महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई नगर निगम ने मिशन यूनिवर्सिल टेस्टिंग की शुरुआत की है, जिसके तहत आईसीएमआर द्वारा स्वीकृत एंटीजन टेस्टिंग किट का इस्तेमाल किया जाएगा जो 15-30 मिनट में परिणाम दे देगा। बीएमसी ने संदिग्ध कोविड-19 मरीजों के जल्द नतीजों के लिए 1 लाख एंटीजन टेस्टिंग किट खरीदने का निर्णय लिया है। इनका इस्तेमाल सभी नागरिक, सरकारी अस्पतालों और कोविड-19 उपचार केंद्रों पर संदिग्ध मरीजों के टेस्ट और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

राजस्थान के आबकारी आयुक्त, राजस्थान ने राज्य में होटल और रेस्तरां को फिर से खोलने और शराब की बिक्री को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने सभी कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला किया है।

यूटी चंडीगढ़ ने आयुक्त, नगर निगम और उपायुक्त, यूटी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिन लोगों को क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है, उनकी समुचित देखभाल की जाए। नियमित देखरेख के जरिए उपयुक्त भोजन, पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पंजाब के विशिष्ट क्षेत्रों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पंजाब सरकार ने एक सख्त कंटेनमेंट रणनीति लागू की है जिसके तहत 8 जिलों में 19 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, जिसमें 25 हजार की आबादी है। विशिष्ट क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या के हिसाब से कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं जिससे उच्च जोखिम वाले संपर्कों की स्क्रीनिंग, ट्रेसिंग, परीक्षण और परामर्श जैसी गतिविधियों के लिए मैनपावर का समुचित इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।

हरियाणा में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 22 जिला नागरिक अस्पतालों में फार्मासिस्ट के 110 तकनीकी प्रशिक्षुओं की सेवाएं लेने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत हर जिला अस्पताल में 5 तकनीकी प्रशिक्षु फार्मेसी की सेवा ली जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को जून और जुलाई के लिए 2 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है और मेडिकल जगत भी इसके लिए तैयार नहीं था।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इस वायरस का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है और राज्य की आशा कार्यकर्ताओं ने इस वायरस को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने न केवल आईएलआई लक्षणों वालों लोगों की पहचान में मदद की बल्कि क्वारंटीन के मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 15,786 नए मामले, 231 मरीज़ों की मौत
    22 Oct 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 41 लाख 43 हज़ार 236 हो गयी है।
  • coal energy
    नीलाबंरन ए
    नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली ख़रीद पर निर्भर तमिलनाडु ने कोयले की कमी का किया मुक़ाबला 
    22 Oct 2021
    तमिलनाडु राज्य की थर्मल पावर स्टेशनों पर निर्भरता कम है, लेकिन निजी विक्रेताओं से महंगी बिजली ख़रीदने के कारण टैंजेडको 1.07 लाख करोड़ रुपये के क़र्ज़ में धस गई है।
  • Ashfaqulla Khan
    हर्षवर्धन
    विशेष: अशफ़ाक़उल्ला को याद करना उनके विचारों को भी याद करना है
    22 Oct 2021
    आज शहीद क्रांतिकारी अशफ़ाक़ का 121 जन्मदिन है। आइये, इस मौके पर हम उनकी वैचारिकी की थोड़ी चर्चा करते हैं। 
  • Adam Gondvi
    न्यूज़क्लिक टीम
    अदम गोंडवी : “धरती की सतह पर” खड़े होकर “समय से मुठभेड़” करने वाला शायर
    22 Oct 2021
    जनता के शायर अदम गोंडवी (22 अक्टूबर, 1947-18 दिसंबर, 2011) के जन्मदिन पर न्यूज़क्लिक विशेष। यह वीडियो पैकेज 2018 में तैयार किया गया था, जो आज भी प्रासंगिक है। क्योंकि आज अदम की ही तरह पुरज़ोर आवाज़…
  • ग्लोरिया ला रीवा
    आँखों देखी रिपोर्ट : क्यूबा के वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ किया
    21 Oct 2021
    ग्लोरिया ला रीवा क्यूबा में थीं। वहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से क्यूबा के प्रभावी टीकाकरण कार्यक्रम और डेल्टा वेरिएंट से निपटने के तरीकों पर बात की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License