NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 59,118 नए मामले, एक्टिव मामले 4 लाख के पार हुए
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए और 257 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 21 हज़ार 66 हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Mar 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 26 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए और 257 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में आज फिर से रिकॉर्ड 35,952 नए मामले दर्ज किये गए और 111 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 32,987 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 25,874 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 18 लाख 46 हज़ार 652 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 60 हज़ार 949 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 12 लाख 64 हज़ार 637 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 21 हज़ार 66 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 5 करोड़ 55 लाख 4 हज़ार 440 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 23 लाख 58 हज़ार 731 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 23 करोड़ 86 लाख 4 हज़ार 638 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 756 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 59,118 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 35,952 मामले, पंजाब से 2,661 मामले, कर्नाटक से 2,523 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,419 मामले, केरल से 1,989 मामले, गुजरात से 1,961 मामले, मध्य प्रदेश से 1,885 मामले, तमिलनाडु से 1,779 मामले, दिल्ली से 1,515 मामले, हरियाणा से 1,053 मामले, उत्तर प्रदेश से 830 मामले, आंध्र प्रदेश से 758 मामले, राजस्थान से 715 मामले, तेलंगाना से 518 मामले, पश्चिम बंगाल से 516 मामले, हिमाचल प्रदेश से 315 मामले, झारखंड से 278 मामले, बिहार से 258 मामले, चंडीगढ़ से 226 मामले, ओडिशा से 214 मामले, उत्तराखंड से 192 मामले, गोवा से 189 मामले और जम्मू और कश्मीर से 172 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पुडुचेरी से 95 मामले, असम से 40 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 26 मामले, लक्षद्वीप से 11 मामले, लद्दाख और मिज़ोरम से 6-6 मामले, मणिपुर से 5 मामले, मेघालय और नागालैंड से 3-3 मामले, त्रिपुरा और सिक्किम से 2-2 मामले और एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 257 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 111 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 43 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 15 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और हरियाणा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत तेलंगाना और चंडीगढ़ में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हिमाचल प्रदेश और बिहार में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत उत्तराखंड, गोवा, असम, मेघालय और नागालैंड में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License