NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 67 हज़ार नए मामले, एक दिन में 1,059 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67,151 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 32 लाख 34 हज़ार 474 हो गयी है। इनमें से अभी तक 59 हज़ार 449 मरीज़ों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Aug 2020
corona update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 26 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 67,151 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 1,059 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 63,173 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 32 लाख 34 हज़ार 474 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 76.29 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 24 लाख 67 हज़ार 758 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 59 हज़ार 449 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 7 हज़ार 267 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3 करोड़ 76 लाख 51 हज़ार 512 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 8 लाख 23 हज़ार 992 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 67,151 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 10,425 मामले, आंध्र प्रदेश से 9,927 मामले, कर्नाटक,से 8,161 मामले, तमिलनाडु से 5,951 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,006 मामले, तेलंगाना से 3,018 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,964 मामले, ओडिशा से 2,752 मामले, केरल से 2,375 मामले, असम से 1,973 मामले, दिल्ली से 1,544 मामले, मध्य प्रदेश से 1,379 मामले, राजस्थान से 1,370 मामले, बिहार से 1,338 मामले, पंजाब से 1,293 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,287 मामले, हरियाणा से 1,148 मामले, गुजरात से 1,114 मामले, झारखंड से 968 मामले, जम्मू और कश्मीर से 701 मामले, पुडुचेरी से 567 मामले, उत्तराखंड से 485 मामले, गोवा से 392 मामले, त्रिपुरा से 328 मामले, चंडीगढ़ से 174 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 100 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही लद्दाख से 90 मामले, मणिपुर से 82 मामले, हिमाचल प्रदेश से 53 मामले, मेघालय से 42 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 41 मामले, नागालैंड से 38 मामले, सिक्किम से 29 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 22 मामले और मिज़ोरम से 14 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,059 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में हुई है। महाराष्ट्र में 329 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 148 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 107 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 92 मरीज़ों की मौत हुई,  उत्तर प्रदेश में 72 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 58 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 49 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 19 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और दिल्ली में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 15 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, केरल और तेलंगाना में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और ओड़िशा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, असम और पुडुचेरी में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और त्रिपुरा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह और मणिपुर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Lakhimpur Kheri: Tension is rising between the government and farmers, more anger over the lack of arrest of the accused
    असद रिज़वी
    लखीमपुर खीरी: सरकार और किसानों के बीच बढ़ रहा है तनाव, आरोपियों की गिरफ़्तारी न होने से ज़्यादा गुस्सा
    06 Oct 2021
    किसानों का कहना है की सरकार उनको धोखा दे रही है-घटना के तीसरे दिन भी मुख्य अभियुक्त गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा मृतको की “पोस्ट्मॉर्टम” में…
  • imf
    प्रभात पटनायक
    IMF की SDR की नयी खेप, तीसरी दुनिया के लिए कितनी फायदेमंद है?
    06 Oct 2021
    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अगस्त के महीने से 650 अरब डालर के स्पेशल ड्राइंग राइट्स या एसडीआर की ताजा खेप जारी करने का एलान किया है। इस राशि का आइएमएफ के सदस्य देशों के बीच, आइएमएफ के उन
  • किसान
    रवि कौशल
    ‘हमें पानी दो, वरना हम यहां से नहीं हटेंगे’: राजस्थान के आंदोलनरत किसान
    06 Oct 2021
    किसानों का कहना है कि गहलोत सरकार द्वारा पानी की आपूर्ति का कुप्रबंधन दिनों-दिन उन लोगों के लिए लगातार बदतर होता जा रहा है जो अक्टूबर के मध्य में सरसों और चने की बुआई करने की उम्मीद कर रहे हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    जलवायु परिवर्तन से 1 दशक से कम समय में नष्ट हो गए दुनिया के 14% कोरल रीफ़ : अध्ययन
    06 Oct 2021
    कोरल रीफ़(प्रवाल भित्तियाँ) केवल महासागरों की सुंदरता का विषय नहीं हैं, वे एक महत्वपूर्ण समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र भी हैं। ये पारिस्थितिक तंत्र
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड: "मुआवज़ा हमारे मरे बच्चों को वापस नहीं लाएगा"
    06 Oct 2021
    तिकोनिया से एक ग्राउंड रिपोर्ट, जहां गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे के ख़िलाफ़ गुस्सा अभी भी उबल रहा है, शोक में डूबे परिवारों का कहना है कि मुआवज़े से भी उनके मृतक वापस नहीं आ जाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License