NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में साढ़े सात महीने बाद 10 हज़ार से नीचे आए नए केस
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.66 फ़ीसदी यानी 1 लाख 77 हज़ार 266 रह गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Jan 2021
कोरोना

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 26 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज साढ़े सात महीने बाद 10 हज़ार से नीचे यानी 9,102 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 117 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 15,901 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 6,916 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 6 लाख 76 हज़ार 838 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 53 हज़ार 587 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 96.90 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 3 लाख 45 हज़ार 985 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.66 फ़ीसदी यानी 1 लाख 77 हज़ार 266 रह गयी है।

स्वास्थ मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 20 लाख 23 हज़ार 809 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से सोमवार 25 जनवरी को 4 लाख 8 हज़ार 305 लोगों को वैक्सीन दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 19 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 694 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 25 हज़ार 577 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,102 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 3,361 मामले, महाराष्ट्र से 1,842 मामले, तमिलनाडु से 540 मामले, छत्तीसगढ़ से 482 मामले, गुजरात से 390 मामले, कर्नाटक से 375 मामले, पश्चिम बंगाल से 252 मामले, मध्य प्रदेश से 200 मामले, उत्तर प्रदेश से 194 मामले, राजस्थान से 193 मामले, तेलंगाना से 189 मामले, पंजाब से 159 मामले, दिल्ली से 148 मामले, ओडिशा से 130 मामले और हरियाणा से 118 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार और झारखंड से 74-74 मामले, जम्मू और कश्मीर से 64 मामले, उत्तराखंड से 62 मामले, गोवा से 57 मामले, आंध्र प्रदेश से 56 मामले, हिमाचल प्रदेश से 35 मामले, चंडीगढ़ से 31 मामले, असम से 25 मामले, पुडुचेरी से 18 मामले, मणिपुर से 11 मामले, लक्षद्वीप से 8 मामले, मिज़ोरम से 5 मामले, नागालैंड से 3 मामले, मेघालय से 2 मामले और एक-एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा से सामने आया है | बीते दिन लद्दाख और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 117 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और पंजाब में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और कर्नाटक में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गोवा, झारखंड और ओड़िशा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License