NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 45,148 नए मामले, 480 मरीज़ों की मौत
देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 79 लाख 9 हज़ार 959 हो गयी है। जिनमे से अब तक 90.23 फीसदी मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Oct 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज 26 अक्टूबर, सोमवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 45,148 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा आज लगभग 4 महीने बाद कोरोना से रोज़ाना होने वाली मौतों का आंकड़ा 500 से नीचे आया है यानि पिछले 24 घंटो में कोरोना से 480 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 59,105 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 14,437 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 79 लाख 9 हज़ार 959 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 19 हज़ार 14 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 90.23 फीसदी हो गया है यानी अब तक 71 लाख 37 हज़ार 228 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और कुल एक्टिव मामले घटकर 6 लाख 53 हज़ार 717 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10 करोड़ 34 लाख 62 हज़ार 778 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 39 हज़ार 309 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,148 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,843 मामले, महाराष्ट्र से 6,059 मामले, कर्नाटक से 4,439 मामले, दिल्ली से 4,136 मामले, पश्चिम बंगाल से 4,127 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,997 मामले, तमिलनाडु से 2,869 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,032 मामले, राजस्थान से 1,821 मामले, ओडिशा से 1,633 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,368 मामले और हरियाणा से 1,240 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 951 मामले, गुजरात से 919 मामले, तेलंगाना से 582 मामले, जम्मू और कश्मीर से 532 मामले, बिहार से 431 मामले, पंजाब से 415 मामले, झारखंड से 258 मामले, उत्तराखंड से 221 मामले, गोवा से 211 मामले, असम से 204 मामले, हिमाचल प्रदेश से 157 मामले, मणिपुर से 140 मामले, मेघालय से 136 मामले, नागालैंड से 111 मामले, पुडुचेरी से 81 मामले, चंडीगढ़ से 61 मामले, मिज़ोरम से 46 मामले, त्रिपुरा से 36 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 33 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख से 20-20 मामले, सिक्किम से 16 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 480 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 112 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 60 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 33 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 32 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 31 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 28 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 26 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 25 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 21 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही ओडिशा में 16 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश और पंजाब में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, गुजरात और हरियाणा में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, असम और तेलंगाना में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़, झारखंड और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Corona Update
COVID-19
India Corona Update
ICMR
Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13,058 नए मामले, 164 मरीज़ों की मौत
    19 Oct 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.54 फ़ीसदी यानी 1 लाख 83 हज़ार 118 हो गयी है।
  • climate change
    संदीपन तालुकदार
    आईईए रिपोर्ट की चेतावनी, जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए स्वच्छ ऊर्जा निवेश करने में दुनिया बहुत पीछे
    19 Oct 2021
    पेरिस स्थित संगठन ने एक संबंधित संकेत भी दिया है कि इस वर्ष ग्रीनहाउस गैस कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन स्तर में दूसरी सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि देखी जाएगी।
  • Rail Roko
    न्यूज़क्लिक टीम
    रेल रोको: आख़िर क्यों नहीं हो सकता आरोपी मंत्री बर्खास्त, पूछें किसान
    18 Oct 2021
    संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज लाखों किसान देश के विभिन्न जगहों पर रेल रोकने के लिए उतरेI लखीमपुर खीरी में पाँच किसानों की हत्या के बाद किसान ग़ुस्से में है और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी…
  • newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर में बेकाबू हालात, बेअदबी का विवाद !
    18 Oct 2021
    'न्यूजचक्र' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, बात कर रहे हैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में हो रही हत्याओं पर ख़ामोशी की की आखिर कब तक प्रधान मंत्री इन सब मुद्दों पर खामोश रहेंगे और…
  • BSF issue
    अनिल जैन
    मुद्दा: विपक्ष शासित राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए अब सुरक्षा बलों का इस्तेमाल?
    18 Oct 2021
    पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय सुरक्षा बलों का राजनैतिक इस्तेमाल किया जाने लगा है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने एक नए और असाधारण आदेश के जरिए पंजाब और पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License