NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 12,689 नए मामले, 137 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,689 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 6 लाख 89 हज़ार 527 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Jan 2021
covid

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 27 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,689 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 137 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 13,320 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 768 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 6 लाख 89 हज़ार 527 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 53 हज़ार 724 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 96.91 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 3 लाख 59 हज़ार 305 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.65 फ़ीसदी यानी 1 लाख 76 हज़ार 498 रह गयी है।

स्वास्थ मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 20 लाख 29 हज़ार 480 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 5 हज़ार 671 लोगों को वैक्सीन, मंगलवार 26 जनवरी को दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 19 करोड़ 36 लाख 13 हज़ार 120 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 5 लाख 50 हज़ार 426 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,689 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,293 मामले, महाराष्ट्र से 2,405 मामले, कर्नाटक से 529 मामले, तमिलनाडु से 523 मामले, गुजरात से 380 मामले, छत्तीसगढ़ से 321 मामले, उत्तर प्रदेश से 301 मामले, पश्चिम बंगाल से 295 मामले, मध्य प्रदेश से 228 मामले, आंध्र प्रदेश से 172 मामले, दिल्ली से 157 मामले, तेलंगाना से 147 मामले, बिहार से 135 मामले, पंजाब से 129 मामले और राजस्थान से 125 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओड़िशा से 99 मामले, हरियाणा से 96 मामले, जम्मू और कश्मीर से 74 मामले, गोवा से 70 मामले, झारखंड से 65 मामले, उत्तराखंड से 39 मामले, पुडुचेरी से 32 मामले, चंडीगढ़ से 26 मामले, हिमाचल प्रदेश से 12 मामले, असम से 8 मामले, मणिपुर, मेघालय और सिक्किम से 6-6 मामले, मिज़ोरम से 3 मामले, लक्षद्वीप और नागालैंड से 2-2 मामले और एक-एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है। बीते दिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह और त्रिपुरा से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 137 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 47 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 5 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात और मध्य प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, असम, गोवा, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और उत्तराखंड में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    प्रेम दिवस पर यूपी, उत्तराखंड और गोवा की चुनावी परीक्षा: क्या वोटर नफ़रत को कहेंगे ना!
    12 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की बारी है। और दूसरा चरण है प्रेम दिवस के दिन। जी हां, 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे। इसी दिन एक ही चरण में उत्तराखंड और गोवा के…
  • Pfizer
    रिचा चिंतन
    फाइज़र का 2021 का राजस्व भारत के स्वास्थ्य बजट से सात गुना ज़्यादा है
    12 Feb 2022
    2020 से 2021 के बीच फाइज़र के राजस्व में 140 फ़ीसदी की बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई है। जहां कई गरीब़ देशों को वैक्सीन का इंतज़ार है, वहीं फाइज़र ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी आपूर्ति सिर्फ़ उच्च आय वाले…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: आईपीएल में करोड़ों की बोली, यूपी में मुफ़्त राशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट
    12 Feb 2022
    एक तरफ़ चुनावी राज्यों ख़ासकर यूपी में मुफ़्त राशन का बखान कर वोट हासिल करने की कोशिश की जा रही है। दूसरी तरफ़ हमारे क्रिकेटर इतने महंगे बिक रहे हैं कि अगर सबकी राशि जोड़ दी जाए तो यह कहना…
  • Ghost Village
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: घोस्ट विलेज, केंद्र और राज्य सरकारों की विफलता और पहाड़ की अनदेखी का परिणाम है?
    12 Feb 2022
    प्रोफेसर ममगाईं ने कहा कि पहाड़ लगातार ख़ाली हो रहे हैं जबकि मैदानी ज़िलों में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जो राज्य की डेमोग्रफी के लिए भी ख़तरा है।
  • sfi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!
    12 Feb 2022
    हिजाब विवाद की गूंज अब कर्नाटक के साथ यूपी और राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है। दिल्ली में भी इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने आश्वस्त किया है कि सभी के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License