NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: अब रोज़ 50 हज़ार के आसपास आने लगा है संक्रमण का आंकड़ा, एक्टिव केसों की संख्या 5 लाख के क़रीब
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 14 लाख के पार पहुंच गयी है, जिनमें से अभी तक 32 हज़ार से ज़्यादा की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 27 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 708 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 31,991 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 14,35,453 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.92 फीसदी यानी 9,17,568 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 32,771 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 4,85,114 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 27 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,68,06,803 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 5,15,472 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 49,931 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 9,431 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,627 मामले, तमिलनाडु से 6,986 मामले, कर्नाटक से 5,199 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,246 मामले, बिहार से 2,572 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,341 मामले, तेलंगाना से 1,593 मामले, ओडिशा से 1,376 मामले, गुजरात से 1,196 मामले, असम से 1,142 मामले, दिल्ली से 1,075 मामले, केरल से 927 मामले, मध्य प्रदेश से 874 मामले, हरियाणा से 794 मामले, जम्मू और कश्मीर से 615 मामले, राजस्थान से 611 मामले, पंजाब से 534 मामले, झारखंड से 439 मामले, छत्तीसगढ़ से 363 मामले, गोवा से 175 मामले, उत्तराखंड से 143 मामले, पुडुचेरी से 132 मामले और हिमाचल प्रदेश से 127 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मणिपुर से 59 मामले, मेघालय से 56 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 54 मामले, नागालैंड से 50 मामले, सिक्किम से 46 मामले, त्रिपुरा से 38 मामले, चंडीगढ़ से 35 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 34 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 32 मामले और लद्दाख से 9 नए मामले सामने आए हैं। आज दूसरे दिन भी मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 708 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 267 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 85 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 82 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 56 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 40 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 39 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 26 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 21 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 15 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और ओडिशा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और राजस्थान में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 7 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 4 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत हरियाणा और झारखंड में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत असम, केरल, गोवा, पुडुचेरी और त्रिपुरा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    यूपी : ‘न्यूनतम अपराध’ का दावा और आए दिन मासूमों साथ होती दरिंदगी!
    27 Oct 2021
    आज़मगढ़ में आठ साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म और फिर हत्या की ख़बर के बाद अब बुलंदशहर में 13 साल की नाबालिग के साथ रेप और गला दबाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है।
  • lalu
    अनिल अंशुमन
    बिहार विधान सभा उपचुनाव क्या वाकई कोई नया संकेत देने वाला होगा?
    27 Oct 2021
    ये चुनाव सिर्फ दो विधान सभा सीटों का उपचुनाव मात्र नहीं है, बल्कि यह पटना और दिल्ली में बैठी सरकारों द्वारा जनता पर थोपी गयी बेलगाम महंगाई, विकराल बेरोज़गारी, जानलेवा चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था के…
  • पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई समिति, कहा निजता के उल्लंघन से सुरक्षा प्रदान करना जरूरी
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई समिति, कहा निजता के उल्लंघन से सुरक्षा प्रदान करना जरूरी
    27 Oct 2021
    उच्चतम न्यायालय ने इज़राइली स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिए भारत में कुछ लोगों की कथित जासूसी के मामले की जांच के लिए बुधवार को विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया और कहा कि प्रत्येक नागरिक को…
  • पूरी आबादी के डबल डोज़ की राह अभी बहत दूर!
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    पूरी आबादी के डबल डोज़ की राह अभी बहत दूर!
    27 Oct 2021
    भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का आंकड़ा पार किया है, लेकिन डबल डोज अभी भी 21 -22 % आबादी को दिया गया है | कोविड शो के इस एपिसोड में सत्यजीत रथ और प्रबीर पुरकायस्थ चर्चा कर रहे हैं कि 100 करोड़…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    अबकी बार, मोदी जी के लिए ताली-थाली बजा मेरे यार!
    27 Oct 2021
    कटाक्ष: फ्री वैक्सीन के चक्कर में पेट्रोल-डीजल के दाम सैकड़ा पार कर गए, तो कर गए, रसोई गैस हजारी हो गयी तो हो गयी, मोदी जी टस से मस नहीं हुए, सौ करोड़ मुफ्त टीके लगवाकर ही माने। क्या अब भी हम उनका…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License