NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,543 नये मामले और 62 लोगों की मौत
देश भर में 1543 नये मामले सामने आये हैं जिसके 62 फीसदी यानी 959 मामले महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली से सामने आये हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में (27 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 28  अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1,543 नये मामले सामने आये और 62 लोगों की मौत हुई है। साथ ही राहत देने वाली बात यह सामने आ रही है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटो में 684 मरीज़ों को इस बीमारी से ठीक भी किया जा चुका है।

देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 29,435 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 23 फ़ीसदी यानी 6,869  मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 934 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अभी भी 73  फ़ीसदी यानी 21,632 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

india morning_1.JPG

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 28 अप्रैल सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 7,16,733 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 50,914 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है |

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले तीन राज्यों से सामने आये हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 522 मामले आये और 27 लोगों की मौत हुई, गुजरात से 247 मामले और 11 लोगों की मौत हुई और दिल्ली से 190 मामले आये हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 87 मामले आये और दो लोगों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश से 86 मामले आये, राजस्थान से 77 मामले आये और 13 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश से 72 मामले और 7 लोगों की मौत हुई, बिहार से 71 मामले आये, तमिलनाडु से 52 मामले आये, पश्चिम बंगाल से 48 मामले आये, जम्मू कश्मीर और केरल से 23-23 मामले आये और जम्मू कश्मीर में एक की मौत भी हुई, ओडिशा से 15 मामले आये, चंडीगढ़ से 10 मामले आये, कर्नाटक से 9 मामले आये और एक की मौत हुई, हरियाणा से 7 मामले आये, तेलंगाना से 2 मामले आये और एक-एक नया मामला उत्तराखंड और पुडुचेरी से सामने आया है | 

साथ ही देश के 13 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, लद्दाख, मेघालय, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

table morning.jpg

Coronavirus
novel coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • yogi
    रोहित घोष
    यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?
    25 Feb 2022
    दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेदों के बावजूद योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी के नाम का इसतेमाल करने के लिए बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि नरेंद्र मोदी अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जबकि योगी…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर, युद्ध और दांवः Ukraine पर हमला और UP का आवारा पशु से गरमाया चुनाव
    24 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने Ukraine पर Russia द्वारा हमले से अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति की हार पर चर्चा की। साथ ही, Uttar Pradesh चुनावों में आवारा पशु, नौकरी के सवालों पर केंद्रित होती…
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022 : आवारा पशु हैं एक बड़ा मुद्दा
    24 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक के इस ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता ने सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ संदीप पांडे से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ पांडेय ने…
  • russia ukrain
    अजय कुमार
    अमेरिकी लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव, दुनिया पर क्या असर डाल सकता है?
    24 Feb 2022
    अमेरिका के लालच से पैदा हुआ रूस और यूक्रेन का तनाव अगर बहुत लंबे समय तक चलता रहा तो दुनिया के बहुत से मुल्कों में आम लोगों के जीवन जीने की लागत बहुत महँगी हो जाएगी।
  • Tribal Migrant Workers
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश के जनजातीय प्रवासी मज़दूरों के शोषण और यौन उत्पीड़न की कहानी
    24 Feb 2022
    गन्ना काटने वाले 300 मज़दूरों को महाराष्ट्र और कर्नाटक की मिलों से रिहा करवाया गया। इनमें से कई महिलाओं का यौन शोषण किया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License