NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में संक्रमण के मामले 31 हज़ार से पार, मरने वालों की संख्या एक हज़ार से ज़्यादा हुई
देश भर में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1,897 नये मामले सामने आये और 73 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 6 राज्यों से सामने आये हैं। जिनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान शामिल हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल 28 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 29 अप्रैल सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 1,897 नये मामले सामने आये और 73 लोगों की मौत हुई है। साथ ही कोरोना संक्रमण के 827 मरीज़ों को ठीक जा चुका है और कुल सक्रिय मामलो में 997 और जुड़ गए है |

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 31,332 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 24.56 फ़ीसदी यानी 7,696  मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और कोरोना संक्रमण से अब तक 1007 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी 72 फ़ीसदी यानी 22,629 सक्रिय मामले मौजूद हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 29 अप्रैल सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 7,70,764 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 54,031 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

India morning.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 6 राज्यों से सामने आये हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 728 नये मामले आये, मध्य प्रदेश से 219 मामले, दिल्ली से 206 मामले, गुजरात से 196 मामले, तमिलनाडु से 121 मामले और राजस्थान से 102 मामले सामने आये हैं। 

साथ ही उत्तर प्रदेश से 98 मामले आये, आंध्र प्रदेश से 76 मामले, वेस्ट बंगाल से 28 मामले, बिहार और झारखंड से 21-21 मामले, जम्मू और कश्मीर से 19 मामले, चंडीगढ़ से 16 मामले, हरियाणा से 14 मामले, कर्नाटक से 11 मामले, पंजाब से 9 मामले, केरल से 4 मामले, उत्तराखंड से 3 मामले, असम और लद्दाख से 2-2 मामले और एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है।  

देश के 11 राज्यों में बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्य वार कोरोना से मौत

देश में 24 घंटों में 73 लोगों की मौत हुई है जिसमें 31 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, 19 लोगों की मौत गुजरात में हुई, 10 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में हुई, 5 लोगों की मौत राजस्थान में हुई, 2 लोगों की मौत वेस्ट बंगाल में हुई और एक-एक की मौत तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
Corona Update
COVID-19
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • भारत एक मौज में संजय राजौरा और अनुराग माइनस वर्मा
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज में संजय राजौरा और अनुराग माइनस वर्मा
    22 Jul 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा अनुराग माइनस वर्मा से उनके सोशल मीडिया कंटेंट के बारे में बात कर रहे हैं। इसके साथ ही वह उनसे एक दलित व्यक्ति के रूप में उनके अनुभवों, बॉलीवुड में सवर्ण और…
  • क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    क़यामत का एक निरर्थक गिरजाघर
    22 Jul 2021
    अकेले अमेरिका के पास 15 देशों में 29 ज्ञात सैन्य सुविधाएँ हैं, और फ़्रांस के 10 देशों में सैन्य ठिकाने हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अफ़्रीकी महाद्वीप में अब तक के सबसे ज़्यादा सैन्य पदचिह्न…
  • क्या यह पेगासस की आख़िरी उड़ान है ?
    निपुण सक्सेना
    क्या यह पेगासस की आख़िरी उड़ान है ?
    22 Jul 2021
    पेगासस प्रोजेक्ट ने इस बात को सरेआम कर दिया है कि तक़रीबन 50,000 जिन लोगों का डेटाबेस लीक हुआ है, उनमें लगभग 300 भारतीय हैं, इससे पता चलता है कि पेगासस का इस्तेमाल जिन फ़ोन नंबरों में घुसपैठ करने के…
  • दिल्ली : जद्दोजहद के बाद किसानों का एक जत्था पहुंचा जंतर-मंतर, भारी सुरक्षा के बीच लगाएंगे किसान संसद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : जद्दोजहद के बाद किसानों का एक जत्था पहुंचा जंतर-मंतर, भारी सुरक्षा के बीच लगाएंगे किसान संसद
    22 Jul 2021
    किसान यूनियन के नेता ने कहा था, ‘‘हम 22 जुलाई से मॉनसून सत्र समाप्त होने तक 'किसान संसद' आयोजित करेंगे और 200 प्रदर्शनकारी हर दिन जंतर-मंतर जाएंगे। प्रत्येक दिन एक स्पीकर और एक डिप्टी स्पीकर चुना…
  • fact check
    किंजल
    अखिलेश यादव ने राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद बनवाने का वादा किया? फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट वायरल
    22 Jul 2021
    अखिलेश यादव ने राम मंदिर के बारे में अगर ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडिया में इसकी खबर ज़रूर दी जाती. मीडिया रिपोर्ट्स के अभाव में ये बात साफ़ हो जाती है ये ट्वीट फ़र्ज़ी है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License