NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दिनभर में 455 नये मामले और एक की मौत
आज, बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के 539 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की संख्या 31,787 हो गयी है जिनमें से 1,008 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
29 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 455 नये मामले सामने आये और एक की मौत हुई है। साथ ही 101 मरीज़ों को आज दिन भर में इस बीमारी से पूरी तरह ठीक भी किया जा चुका है। अगर हम बीते 24 घंटे यानी 28 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज, 29 अप्रैल शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 1,813 मामले सामने आये हैं और 71 लोगों की मौत हुई है साथ ही 770 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

इस प्रकार देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 31,787 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 24 फ़ीसदी से अधिक यानी 7,797 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 1,008 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 22,982 पहुंच गयी है।

eveing.JPG

मौजूदा परिस्थिति देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में लगाए गए कर्फ़्यू को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी।

पंजाब में इससे पहले 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसे अब बढ़ाने का एलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक लोग घर से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी।

साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं लेकिन पूरी छूट का अभी टाइम नहीं है | कोरोना वायरस से बचने का फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही एक रास्ता है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये बीमारी इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है। अब कोई भी पंजाब में आएगा तो उसकी स्क्रीनिंग होगी और उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है।

India Corona Status State Wise as on 29 April 5 PM (1).jpg

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • general strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?
    27 Mar 2022
    भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 28-29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल करेंगे। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र…
  • Bhagat Singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    शहीद भगत सिंह के इतिहास पर एस. इरफ़ान हबीब
    27 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन ने बात की है इतिहासकार एस. इरफ़ान हबीब से भगत सिंह के इतिहास पर।
  • Raghav Chadha
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब में राघव चड्ढा की भूमिका से लेकर सोनिया गांधी की चुनौतियों तक..
    27 Mar 2022
    हर हफ़्ते की प्रमुख ख़बरों को लेकर एकबार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन…
  • jaunpur violence against dalits
    विजय विनीत
    उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप
    27 Mar 2022
    आरोप है कि बदलापुर थाने में औरतों और बच्चियों को पीटने से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। पहले उनके कपड़े उतरवाए गए और फिर बेरहमी से पीटा गया। औरतों और लड़कियों ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे…
  • सोनिया यादव
    अपने ही देश में नस्लभेद अपनों को पराया बना देता है!
    27 Mar 2022
    भारत का संविधान सभी को धर्म, जाति, भाषा, वेशभूषा से परे बिना किसी भेदभाव के एक समान होने की बात करता है, लेकिन नस्लीय भेद इस अनेकता में एकता की भावना को कलंकित करता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License