NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटो में 12,286 नए मामले, 45 दिनों में दी गयी 1.48 करोड़ वैक्सीन की डोज
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 12,286 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 24 हज़ार 527 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Mar 2021
कोरोना
Image Courtesy : Social Media

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 2 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 12,286 नए मामले सामने आए और 91 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 12,464 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों में 269 मामले कम हुए हैं।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 24 हज़ार 527 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 57 हज़ार 248 मरीज़ अपनी जान गवा चुके है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.07 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 7 लाख 98 हज़ार 921 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या घटकर 1.51 फ़ीसदी यानी 1 लाख 68 हज़ार 358 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ 48 लाख 54 हज़ार 136 डोज दी जा चुकी है | जिनमें से 5 लाख 52 हज़ार 639 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 21 करोड़ 76 लाख 18 हज़ार 57 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 59 हज़ार 283 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,286 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 6,397 मामले, केरल से 1,938 मामले, पंजाब से 633 मामले, तमिलनाडु से 474 मामले, गुजरात से 427 मामले, कर्नाटक से 349 मामले, मध्य प्रदेश से 336 मामले, छत्तीसगढ़ से 256 मामले, पश्चिम बंगाल से 198 मामले, दिल्ली से 175 मामले, हरियाणा से 166 मामले, तेलंगाना से 163 मामले, हिमाचल प्रदेश से 132 मामले और राजस्थान से 119 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओड़िशा से 86 मामले, उत्तर प्रदेश से 81 मामले, चंडीगढ़ से 69 मामले, जम्मू और कश्मीर से 63 मामले, आंध्र प्रदेश से 58 मामले, गोवा से 40 मामले, झारखंड से 37 मामले, असम से 33 मामले, बिहार से 22 मामले, लक्षद्वीप से 15 मामले, पुडुचेरी से 9 मामले, त्रिपुरा और मिज़ोरम से 3-3 मामले और एक-एक नया मामला मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और लद्दाख से सामने आया है।  बीते दिन उत्तराखंड, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 91 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 30 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 18 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 13 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और कर्नाटक में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, असम, पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, गोवा और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Faridabad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद की संजय नगर बस्ती पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र, उजड़ गए बरसों से रह रहे दलित मज़दूर परिवार
    05 Oct 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति का कहना है कि हरियाणा सरकार ने संजय नगर मजदूर बस्ती के परिवारों को बिना पुनर्वास किए विस्थापित किया है जो सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना…
  • Fight for Wage Revision Pacts
    श्रुति एमडी
    वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 
    05 Oct 2021
    जहां ट्रेड यूनियनें उद्योगों से श्रम-कानूनों का उचित पालन किए जाने की मांग करती रही हैं, वहीं कंपनियों का प्रबंधन उन्हें दरकिनार करने के लिए खामियां ढूंढ़ता रहता है। लेकिन तमिलनाडु में ऑटोमोबाइल…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील
    05 Oct 2021
    लखीमपुर जनसंहार का जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसने भाजपा और गोदी मीडिया द्वारा 3 अक्टूबर से लगातार खड़े किए जा रहे झूठ के हवामहल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
  • Arvind kejriwal
    पार्थ एस घोष
    पेपरबैक हिंदुत्व : मोदी की नकल करते अरविंद केजरीवाल
    05 Oct 2021
    कृत्रिम हिंदुत्व कोई सार्थक राजनीतिक विकल्प नहीं हो सकता है, जिसका जनता भाजपा से मुंह मोड़ने से पहले इंतज़ार कर रही हो।
  • Pitru Paksha
    शंभूनाथ शुक्ल
    नज़रिया: पितृ-पक्ष की दकियानूसी सोच
    05 Oct 2021
    हम क्यों आज इक्कीसवीं सदी में पितृ-पक्ष जैसी परंपराओं का पालन करें? क्या यह संभव है कि पंडों को भोजन कराने या कुत्ता अथवा कौआ को कुछ खिला देने से मृतक तृप्त हो जाएँगे? कितनी हास्यास्पद सोच है यह। और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License