NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दिन भर में 440 नये मामले और 5 लोगों की मौत
आज, शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के 440 नये मामले सामने आये हैं। आज दिन भर में सबसे अधिक मामले दो राज्यों से आये है जिनमे पंजाब से 292 मामले और उत्तर प्रदेश से 127 मामले सामने आये है |
न्यूज़क्लिक टीम
02 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 440 नये मामले सामने आये और 5 लोगों की मौत हुई है। साथ ही आज दिन भर में कोरोना से पीड़ित 67 मरीजों को ठीक किया जा चुका है।

अगर हम बीते 24 घंटे यानी 1 मई शाम 5 बजे से लेकर आज, 2 मई शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 2,411 मामले सामने आये हैं और 71 लोगों की मौत हुई है साथ ही कोरोना से पीड़ित 953 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

इस प्रकार देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 37,776 हो गयी है, जिसमे से 10,018 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 1,223 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 26,535 पहुंच गयी है।

new evening.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले 

आज दिन भर में 440 नये मामले सामने आये है जिनमे से 105 मामलो को राज्यों द्वारा कांटेक्ट ट्रैकिंग के निर्देश दिए गए है साथ ही पंजाब से 292 मामले आये है और एक की मौत भी हुई है, उत्तर प्रदेश से 127 मामले आये और एक की मौत हुई, आंध्र प्रदेश से 62 मामले आये, तेलंगाना से 18 मामले, कर्नाटक से 9 मामले और 3 लोगों की मौत हुई, ओडिशा से 5 मामले आये और एक नया मामला केरल से सामने आया है |

आज गृह मंत्रालय ने 4 मई, 2020 से लेकर दो हफ्तों तक के लॉकडाउन के दौरान ऑरेंज ज़ोन में व्‍यक्तियों और वाहनों की आवाजाही के बारे में स्‍पष्‍टीकरण दिया है जिसमे बताया गया है कि ऑरेंज ज़ोन में पूरे देश में वर्जित गतिविधियों के अलावा, बसों की इंटर-डिस्ट्रिक्‍ट (अंतर-जिला) और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट (अंत:जिला) आवाजाही भी वर्जित रहेगी।

साथ ही दो अन्य गतिविधियों की प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी गई है:

टैक्सी और कैब समूह को एक चालक और केवल दो यात्रियों के साथ आवाजाही की अनुमति होगी।

केवल स्‍वीकृत गतिविधियों के लिए व्यक्तियों और वाहनों की अंतर-जिला आवाजाही की अनुमति दी गई है, चार पहिया वाहनों में चालक के अलावा अधिकतम दो व्‍यक्तियों को मौजूद रहने की अनुमति होगी।

हालांकि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर गतिविधियों की अनुमति देने का विकल्प चुन सकते हैं ।

साथ ही आज रेल मंत्रालय की और से बताया गया है की यात्री रेल सेवाएँ 17 मई, 2020 तक रद्द रहेंगी हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा किये गए अनुरोध और गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी।और वर्तमान स्थिति के समान, माल ढुलाई और पार्सल ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 7,495 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 280
    23 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |
  • chile
    एमिलिया रोजास-सासे
    नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा
    23 Dec 2021
    डी डब्ल्यू की एमिलिया रोजास लिखती हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ़ होने से यही पता चलता है कि चिली में मतदाता बदलाव चाहते हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : किसी के पास ईडी-सीबीआई है, किसी के पास भाई है, बहन है और जनता के पास...!
    23 Dec 2021
    जनता के पास है उसका वोट, जिसके लिए ये सारा जतन है, लेकिन उसी वोट को लेकर उसे पकड़ा दिया जाता है झुनझुना, कि अगले पांच साल तक बजाते रहो...।
  • Gabriel Boric
    बी. सिवरामन
    लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है
    23 Dec 2021
    क्या चिली के चुनाव में वामपंथ की जीत टर्निंग प्वाइंट साबित होगी?
  • Raam
    सबरंग इंडिया
    अयोध्या में मची जमीन की लूट, भगवान राम के आदर्शों की भी उड़ाईं धज्जियां
    23 Dec 2021
    राम की नगरी अयोध्या में राम के नाम पर जमीनों की लूट मची है। आलम यह है कि घोटालेबाज नेताओं और अफसरों ने नैतिकता के साथ भगवान राम के आदर्शों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License