NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा 2,293 नये मामले, 71 लोगों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक नये मामले सामने आये हैं। देश में अब कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 37 हज़ार से अधिक पहुंच गयी है जिसमें से 10 हज़ार के क़रीब मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इस तरह 26 हज़ार से अधिक सक्रिय मामले अभी भी मौजूद है | 
न्यूज़क्लिक टीम
02 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल, 1 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 2 मई सुबह 8 बजे तक सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण के 2,293 नये मामले सामने आये और 71 लोगों की मौत हुई है। साथ ही बीते दिन में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 1,062 मरीज़ों को ठीक जा चुका है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 37,336 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 26.65 फ़ीसदी यानी 9,951 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कोरोना के संक्रमण से कुल 1,218 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 26,167 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 2 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 9,76,363 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 73,709 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

morning india_2.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 30 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर कल 1 मई सुबह 8 बजे तक 1,993 नये मामले सामने आये थे जिनमें से 1,702 मामलों का राज्यवार ब्योरा दिया गया था बाक़ी 291 मामलों को राज्यों द्वारा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर रखा गया था।

आज, 2 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों में बताया गया है कि बीते 24 घंटे में 2,293 नये मामले सामने आये हैं जिसके राज्यवार ब्योरे में पहले दिन के 291 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के मामले और आज के 2,114 नये मामलो का ब्योरा दिया गया है बाकी आज के 179 नए मामलो को पुनः राज्यों द्वारा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में रखा गया है।

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले 7 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,008 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 11,506 हो गयी है, गुजरात से 326 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 4,721 हो गयी है, दिल्ली से 223 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3,738 हो गयी है, तमिलनाडु से 203 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,526 हो गयी है, उत्तर प्रदेश से 125 मामले आये और कुल संक्रमित लोंगों की संख्या 2,328 हो गयी है, पंजाब से 123 मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 480 हो गयी है और राजस्थान से 82 नये मामले आये और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,666 हो गयी हैं बाक़ी 315 मामले 13 राज्यों से सामने आये हैं।

देश के 12 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें पश्चिम बंगाल, केरल,  हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में 71 लोगों की मौत हुई है जिसमें से महाराष्ट्र में 26 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 22 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 8 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 4 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 3 लोगों की मौत हुई, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 2-2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत तमिल नाडु, बिहार, हरियाणा और कर्नाटक में हुई है।

भारत सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान कई तरह की छूट भी दी गई हैं। लेकिन इन सभी छूटों को तीन जोन- रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन के आधार पर बांटा गया है। लेकिन कुछ चीजों पर सभी जोन में सामान रूप से प्रतिबंध रहेगा, चाहे आपका इलाक़ा या जिला किसी भी जोन में क्यों न हो | जिसमें - हवाई, मेट्रो और रेल सेवाएं, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग ट्रेनिंग सेंटर, होटल-बार और रेस्त्रां, मॉल, सिनेमा हॉल, मंदिर-मस्जिद और चर्च सहित सभी पूजा स्थल, धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियाँ और खेल कूद सहित सभी प्रतिबंधित रहेंगे।

शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बिना ज़रूरी काम के बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी।

10 साल से छोटे बच्चों, 65 साल से ज्यादा बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के बाहर जाने पर रोक रहेगी।

India Corona Update as on 2 May 8 AM_0001.jpg

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • modi
    राजेंद्र शर्मा
    थैंक यू मोदी जी--हम कम से कम एशिया गुरु तो हुए!
    06 Feb 2022
    कटाक्ष: वैसे ऐसा भी नहीं है कि हम हर मामले में एशिया गुरु के कुर्सी पर ही अटके हुए हों। और भी नंबर वन हैं दुनिया में कोविड की मौतों या दौलतवालों के नंबर वन के सिवा।
  • budget
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की
    06 Feb 2022
    इस बजट में गरीबों का, किसानों का, मजदूरों का, बेरोजगारों का, सभी का ध्यान रखा गया है। सब का यह ध्यान रखा गया है कि उन्हें गलती से भी कुछ न मिले और अगर मिले भी तो कम से कम मिले। 
  • hum bharat ke log
    अजय सिंह
    हम भारत के लोग : हम कहां-से-कहां पहुंच गये हैं
    06 Feb 2022
    भारत गणराज्य एक भंवर में फंस गया है। भंवर से उसे कैसे उबारा जाये, यह विकट प्रश्न है।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुरादाबादः भाजपा को सबक़ सिखाने की तैयारी
    05 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मुरादाबाद को साफ रखने वाले सफाईकर्मियों के साथ-साथ मुसलमानों, आम नागरिक से बात की जो बदलाव की तैयारी में दिख रहे हैं।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: 11 ज़िले, 58 सीटें, पहला दौर ही तय कर देगा यूपी का भविष्य
    05 Feb 2022
    चुनाव की घड़ी आ गई है। पांच राज्यों के चुनाव में सबसे पहले उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान होगा। मौसम सर्द है लेकिन यहां गर्मी की बातें हो रही हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि वे सारी '…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License