NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 38,772 नए मामले, अब तक 94 लाख से ज़्यादा लोग संक्रमित
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,772 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 31 हज़ार 691 हो गयी है। जिनमें एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.73 फ़ीसदी यानी 4 लाख 46 हज़ार 952 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 30 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,772 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 443 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 45,333 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 7,004 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 94 लाख 31 हज़ार 691 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 37 हज़ार 139 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 93.80 फीसदी हो गया है यानि कुल मरीज़ों में से अब तक 88 लाख 47 हज़ार 600 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.73 फ़ीसदी यानी 4 लाख 46 हज़ार 952 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14 करोड़ 3 लाख 79 हज़ार 976 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 8 लाख 76 हज़ार 173 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,772 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,643 मामले, महाराष्ट्र से 5,544 मामले, दिल्ली से 4,906 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,367 मामले, राजस्थान से 2,581 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,974 मामले, हरियाणा से 1,809 मामले, गुजरात से 1,564 मामले, मध्य प्रदेश से 1,514 मामले, तमिलनाडु से 1,459 मामले, कर्नाटक से 1,291 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,273 मामले और हिमाचल प्रदेश से 1,026 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही पंजाब से 733 मामले, आंध्र प्रदेश से 620 मामले, तेलंगाना से 593 मामले, बिहार से 547 मामले, ओडिशा से 518 मामले, जम्मू और कश्मीर से 471 मामले, उत्तराखंड से 389 मामले, झारखंड से 198 मामले, मणिपुर से 161 मामले, असम से 134 मामले, गोवा से 115 मामले, चंडीगढ़ से 96 मामले, लद्दाख से 75 मामले, नागालैंड से 44 मामले, मेघालय से 36 मामले, पुडुचेरी से 33 मामले, त्रिपुरा से 21 मामले, सिक्किम से 18 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 7 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6 मामले, मिज़ोरम से 4 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 443 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 85 मरीजों की मौत हुई, दिल्ली में 68 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 54 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 27 मरीजों की मौत हुई, हरियाणा में 26 मरीजों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 24 मरीजों की मौत हुई, राजस्थान में 18 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 16 मरीजों की मौत हुई, कर्नाटक और पंजाब में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 8 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 6 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 5 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत असम, गोवा और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License