NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर रिकॉर्ड 55 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, दो दिन में एक लाख से ज़्यादा का इज़ाफ़ा
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 55,078 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इससे पहले कल 30 जुलाई को भी एक दिन के सबसे ज़्यादा 52,123 नए मामले सामने आये थे। महज़ दो दिनों में ही 1 लाख से ज़्यादा मामले सामने आये है।  देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या 16 लाख के पार हो गई है |
न्यूज़क्लिक टीम
31 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 31 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 55,078 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल 30 जुलाई को भी एक दिन के सबसे ज़्यादा 52,123 नए मामले सामने आये थे। महज़ दो दिनों में ही 1 लाख से ज़्यादा मामले सामने आये हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 779 मरीज़ों की मौत हो चुकी है लेकिन इसी बीच राहत की बात यह सामने आयी है बीते दिन कोरोना से पीड़ित 37,223 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 16,38,870 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 64.54 फीसदी यानी 10,57,805 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 35,747 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 5,45,318 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 31 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,88,32,970 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 6,42,588 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 55,078 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 11,147 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,167 मामले, कर्नाटक से 6,128 मामले, तमिलनाडु से 5,864 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,705 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,434 मामले, बिहार से 2,397 मामले, असम से 2,112 मामले, तेलंगाना से 1,811 मामले, ओडिशा से 1,203 मामले, राजस्थान से 1,181 मामले, गुजरात से 1,159 मामले, दिल्ली से 1,093 मामले, मध्य प्रदेश से 834 मामले, हरियाणा से 623 मामले, पंजाब से 510 मामले, केरल से 506 मामले, जम्मू और कश्मीर से 450 मामले, झारखंड से 306 मामले, छत्तीसगढ़ से 222 मामले, त्रिपुरा से 221 मामले, गोवा से 215 मामले, उत्तराखंड से 199 मामले, पुडुचेरी से 121 मामले और हिमाचल प्रदेश से 103 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 74 मामले, नागालैंड से 53 मामले, मणिपुर से 47 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 43 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 38 मामले, चंडीगढ़ से भी 38 मामले, लद्दाख से 31 मामले, मेघालय से 19 मामले, सिक्किम से 14 मामले और मिज़ोरम से 10 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 779 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है। महाराष्ट्र में 266 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 97 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 83 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 68 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 57 मरीज़ों की मौत हुई और पश्चिम बंगाल में 46 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही दिल्ली में 29 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 22 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और राजस्थान में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 9 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, चार-चार मरीज़ों की मौत बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और मणिपुर में हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत छत्तीसगढ़ और गोवा में हुई, दो-दो मरीज़ की मौत असम, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत पुडुचेरी और लद्दाख में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • budget
    न्यूज़क्लिक टीम
    अमीरों को अमृत, गरीबों को विष काल सौंप बजट में बजा झुनझुना
    01 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बताया कि किस तरह से बजट में नये जुमलों के साथ गरीबों, मध्यम वर्ग, नौजवानों, दलितों-आदिवासियों, किसानों और वंचित समुदाय को ठगा गया है। इस बारे में भारत सरकार…
  • mp farmer
    रूबी सरकार
    मध्य प्रदेश: अपनी बर्बादी का तमाशा देखने को मजबूर राजगढ़ के किसान
    01 Feb 2022
    मध्य प्रदेश सरकार 1375 करोड़ की एक वृहद सिंचाई परियोजना शुरू करने जा रही है। सरकार द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि यहां खेती के लिए भरपूर पानी नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यहां सिंचाई के लिए…
  • Union Budget
    भाषा
    आयातित वस्तुओं में हेडफोन, छाता, सोलर सेल होंगे महंगे; विशेष किस्म की सीप और हीरे सस्ते
    01 Feb 2022
    प्रस्तावित आयात शुल्क बढ़ोतरी के कारण हेडफोन, ईयरफोन, लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, कृत्रिम आभूषण, सौर सेल और सौर मॉड्यूल सहित कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।
  • Union Budget
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूनियन बजट: किसका नफ़ा किसका नुकसान?
    01 Feb 2022
    आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया है। इस ख़ास पेशकश में न्यूज़क्लिक के लिए ऑनिंद्यो बात कर रहे हैं अरुण कुमार, चिराश्री दासगुप्ता, परंजॉय गुहा ठाकुरता से बजट के मायने पर।
  • union budget
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    बजट 2022: शिक्षा, रेल, रक्षा क्षेत्र के लिए क्या है ख़ास, किसे क्या मिला
    01 Feb 2022
    वित्त मंत्री के मुताबिक भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत रह सकता है, जबकि पहले इसके 6.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License