NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पीड़ितों की संख्या 40 हज़ार के क़रीब, 1,301 लोगों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक यानी 2,644 नये मामले सामने आये और 83 लोगों की मौत हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
03 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक कल, 2 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 3 मई सुबह 8 बजे तक सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण के 2,644 नये मामले सामने आये और 83 लोगों की मौत हुई है। साथ ही बीते दिन में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 682 मरीज़ों को ठीक जा चुका है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 39,980 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 26.60 फ़ीसदी यानी 10,633 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कोरोना के संक्रमण से कुल 1,301 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 28,046 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 3 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 10,46,450 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 70,087 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india 3rd may.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक यानी 2,644 नये मामले सामने आये है जिनमें से 124 नये मामलों में राज्यों को कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए निर्देश दिए गये हैं। सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से आये है जिनमें महाराष्ट्र से 790 मामले, दिल्ली से 384 मामले, गुजरात से 333 मामले, पंजाब से 292 मामले, तमिलनाडु से 231 मामले, उत्तर प्रदेश से 159 मामले, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल से 127-127 मामले और राजस्थान से 104 नये मामले सामने आये है।

साथ ही आंध्र प्रदेश से 62 मामले, जम्मू और कश्मीर से 27 मामले, तेलंगाना से 24 मामले, कर्नाटक से 12 मामले, बिहार से 10 मामले, ओडिशा से 8 मामले, झारखंड से 4 मामले, केरल और त्रिपुरा से 2-2 मामले और एक नया मामला उत्तराखंड से सामने आया है।   

देश के 13 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें हरियाणा, छत्तीसगढ़, असम, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लदाक, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में 83 लोगों की मौत हुई है जिसमें से महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 26 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 6 लोगों की मौत हुई, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक में 3-3 लोगों की मौत हुई, तेलंगाना में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई है।

Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
COVID-19
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License