NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 12,408 नए मामले, 120 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,408 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 2 हज़ार 591 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Feb 2021
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 5 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,408 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 120 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 15,853 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 3,565 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 2 हज़ार 591 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 54 हज़ार 823 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97.16 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 4 लाख 96 हज़ार 308 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.40 फ़ीसदी यानी 1 लाख 51 हज़ार 460 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 49 लाख 59 हज़ार 445 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 5 लाख 9 हज़ार 893 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटो में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 19 करोड़ 99 लाख 31 हज़ार 795 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 15 हज़ार 776 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,408 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,102 मामले, महाराष्ट्र से 2,736 मामले, तमिलनाडु से 494 मामले, कर्नाटक से 474 मामले, छत्तीसगढ़ से 373 मामले, गुजरात से 275 मामले, पश्चिम बंगाल से 206 मामले, पंजाब से 196 मामले, तेलंगाना से 169 मामले, मध्य प्रदेश से 166 मामले, दिल्ली से 158 मामले, राजस्थान से 139 मामले, उत्तर प्रदेश से 133 मामले और उत्तराखंड से 103 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओड़िशा से 87 मामले, आंध्र प्रदेश और गोवा से 79-79 मामले, बिहार से 78 मामले, हरियाणा से 73 मामले, जम्मू और कश्मीर से 60 मामले, झारखंड से 58 मामले, हिमाचल प्रदेश से 47 मामले, पुडुचेरी से 39 मामले, चंडीगढ़ से 21 मामले, मेघालय से 20 मामले, मणिपुर से 13 मामले, असम से 11 मामले, लद्दाख और सिक्किम से 5-5 मामले, नागालैंड और लक्षद्वीप से 4-4 मामले और एक नया मामला त्रिपुरा से सामने आया है। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 120 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 46 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और दिल्ली में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, बिहार, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और असम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • spain
    डीडब्ल्यू
    स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल
    08 Feb 2022
    स्पेन की संसद ने सरकार के श्रम सुधार बिल को सिर्फ़ 1 वोट के फ़ासले से पारित कर दिया- विपक्ष ने कहा कि यह एक वोट उनके सदस्य ने ग़लती से दे दिया था।
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : बदहाल अस्पताल, इलाज के लिए भटकते मरीज़!
    08 Feb 2022
    भारतीय रिजर्व बैंक की स्टेट फाइनेंस एंड स्टडी ऑफ़ बजट 2020-21 रिपोर्ट के मुताबिक, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सरकार के द्वारा जन स्वास्थ्य पर सबसे कम खर्च किया गया है।
  • uttarakhand
    न्यूज़क्लिक टीम
    चमोली जिले का थराली विधानसभा: आखिर क्या चाहती है जनता?
    07 Feb 2022
    उत्तराखंड चुनाव से पहले न्यूज़क्लिक की टीम ने चमोली जिले के थराली विधानसभा का दौरा किया और लोगों से बातचीत करके समझने का प्रयास किया की क्या है उनके मुद्दे ? देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    धर्म का कार्ड नाजी दौर में ढकेलेगा देश को, बस आंदोलन देते हैं राहत : इरफ़ान हबीब
    07 Feb 2022
    Exclusive इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने देश के Living Legend, विश्व विख्यात इतिहासकार इरफ़ान हबीब से उनके घर अलीगढ़ में बातचीत की और जानना चाहा कि चुनावी समर में वह कैसे देख रहे हैं…
  • Punjab
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाबः बदहाल विश्वविद्यालयों पर क्यों नहीं बात करती राजनैतिक पार्टियाँ !
    07 Feb 2022
    पंजाब में सभी राजनैतिक पार्टियाँ राज्य पर 3 लाख करोड़ के कर्ज़े की दुहाई दे रही है. इस वित्तीय संकट का एक असर इसके विश्वविद्यालयों पर भी पड़ रहा है. अच्छे रीसर्च के बावजूद विश्वविद्यालय पैसे की भारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License