NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 16,838 नए मामले, 113 मरीज़ों की हुई मौत 
देश में महाराष्ट्र और केरल के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बढ़ते दिखे कोरोना के मामले। पंजाब में 24 घंटों में आए 1,071 नए मामले। देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 73 हज़ार 761 हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Mar 2021
कोरोना
Image Courtesy : The Federal News

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 5 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 16,838 नए मामले सामने आए और 113 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 13,819 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 2,906 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 11 लाख 73 हज़ार 761 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 57 हज़ार 548 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.01 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 8 लाख 39 हज़ार 894 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.57 फ़ीसदी यानी 1 लाख 76 हज़ार 319 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ 80 लाख 5 हज़ार 503 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 88 हज़ार 170 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 21 करोड़ 99 लाख 40 हज़ार 742 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 61 हज़ार 834 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,838 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,998 मामले, केरल से 2,616 मामले, पंजाब से 1,071 मामले, कर्नाटक से 571 मामले, तमिलनाडु से 482 मामले, गुजरात से 480 मामले, मध्य प्रदेश से 440 मामले, हरियाणा से 294 मामले, दिल्ली से 261 मामले, छत्तीसगढ़ से 235 मामले, पश्चिम बंगाल से 209 मामले, तेलंगाना से 166 मामले, राजस्थान से 156 मामले, उत्तर प्रदेश से 119 मामले, आंध्र प्रदेश से 102 मामले और उत्तराखंड से 100 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओड़िशा से 81 मामले, जम्मू और कश्मीर से 79 मामले, चंडीगढ़ से 78 मामले, गोवा से 69 मामले, हिमाचल प्रदेश से 65 मामले, झारखंड से 61 मामले, बिहार से 40 मामले, असम से 20 मामले, पुडुचेरी से 17 मामले, लक्षद्वीप से 11 मामले, नागालैंड से 5 मामले, सिक्किम से 4 मामले, लद्दाख से 3 मामले, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक नया मामला मिज़ोरम से सामने आया है। बीते दिन मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 113 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 60 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 15 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और तमिलनाडु में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गोवा और तेलंगाना में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और बिहार में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्या कहते हैं कोरोना वायरस पर हुए नए अध्ययन?
    10 Jun 2021
    'बीएमजी न्यूट्रीशियन प्रिवेंशन एंड हेल्थ' पत्रिका में प्रकाशित सर्वेक्षण के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि शाकाहारी आहार लेने से कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित होने का खतरा कम रहता है। जबकि अमेरिका…
  • असम के बाघजान में गैस रिसाव के कारण हुआ 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान: रिपोर्ट
    भाषा
    असम के बाघजान में गैस रिसाव के कारण हुआ 25 हज़ार करोड़ रुपये का नुकसान: रिपोर्ट
    10 Jun 2021
    असम के तिनसुकिया जिले में पिछले साल आयल इंडिया लिमिटेड के बाघजान स्थित तेल के कुएं से गैस का रिसाव होने से लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और क्षेत्र की 55 प्रतिशत जैव विविधता नष्ट हो गई।  
  • भाजपा राज में दलितों-हाशियाकृत समुदायों का सामाजिक-आर्थिक दर्जा
    राम पुनियानी
    भाजपा राज में दलितों-हाशियाकृत समुदायों का सामाजिक-आर्थिक दर्जा
    10 Jun 2021
    देश भर में दलितों और अन्य हाशियाकृत समुदायों के शोषण और दमन की घटनाओं की बानगी भर हैं. मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से इस तरह की घटनाओं में इज़ाफ़ा हुआ है.
  • कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फर्जी, कहा- रेप कर मार डाला
    सबरंग इंडिया
    कथित 'माओवादी' लड़की को मुठभेड़ में मारने के आरोप को परिजनों ने बताया फ़र्ज़ी, कहा रेप कर हत्या की
    10 Jun 2021
    कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़ में एक कथित माओवादी लड़की को उसके घर से ले जाकर बलात्कार और उसके बाद उसकी हत्या कर देने का आरोप सुरक्षा बलों पर लग रहा है। दांतेवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड ने बलात्कार…
  • अहमदाबाद में 46 फीसदी से अधिक इमारतों के पास नहीं है अग्नि सुरक्षा एनओसी: नगर निकाय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अहमदाबाद में 46 फीसदी से अधिक इमारतों के पास नहीं है अग्नि सुरक्षा एनओसी: नगर निकाय
    10 Jun 2021
    हलफनामे के अनुसार, 2,425 स्कूलों में से 1,353 के पास कोई वैध अग्नि सुरक्षा एनओसी नहीं है जबकि 3,165 आवासीय भवनों में से 1,876 भवनों, 1,344 आवासीय-सह-वाणिज्यिक संस्थानों में से 663, और 1,268 वाणिज्यिक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License