NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर 50 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 704 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,210 नए मामले दर्ज किये गए हैं। दिल्ली में आज फिर रिकॉर्ड 6,842 नए मामले सामने आए हैं। देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 83 लाख 64 हज़ार 86 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
05 Nov 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 5 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,210 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 704 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 55,331 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 5,825 मामले कम हुए हैं।

देश भर में अब कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 83 लाख 64 हज़ार 86 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 24 हज़ार 315 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार रिकवरी रेट में आज 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.20 फीसदी हो गया है यानी अब तक कुल मरीज़ों में से 77 लाख 11 हज़ार 809 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6.31 फीसदी यानी 5 लाख 27 हज़ार 962 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 11 करोड़ 42 लाख 8 हज़ार 384 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 12 लाख 9 हज़ार 425 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,210 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 8,516 मामले, दिल्ली से 6,842 मामले, महाराष्ट्र से 5,505 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,987 मामले, कर्नाटक से 3,377 मामले, तमिलनाडु से 2,487 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,477 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,262 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,167 मामले, हरियाणा से 1,952 मामले, राजस्थान से 1,770 मामले, तेलंगाना से 1,539 मामले और ओडिशा से 1,474 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गुजरात से 975 मामले, मध्य प्रदेश से 707 मामले, पंजाब से 527 मामले, जम्मू और कश्मीर से 512 मामले, हिमाचल प्रदेश से 433 मामले, बिहार से 402 मामले, उत्तराखंड से 388 मामले, असम से 380 मामले, झारखंड से 301 मामले, मणिपुर से 262 मामले, गोवा से 183 मामले, त्रिपुरा से 132 मामले, लद्दाख से 112 मामले, पुडुचेरी से 104 मामले, चंडीगढ़ से 74 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 77 मामले, मिज़ोरम से 65 मामले, सिक्किम से 63 मामले, मेघालय से 60 मामले, नागालैंड से 56 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 17 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 नए मामले सामने आए हैं।  

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 704 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 300 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 55 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 51 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 50 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 34 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 30 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 19 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 14 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 12 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 8 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 6 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, तेलंगाना और उत्तराखंड में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड, लद्दाख और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मिज़ोरम और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License