NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना के 56 हज़ार नए मामले, एक दिन में 904 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटो में कोरोना के 56,282 नए मामले दर्ज किये गए हैं। 10-10 हज़ार से ज़्यादा नए मामले महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से सामने आए हैं। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 19,64,536 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Aug 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 6 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 56,282 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश भर में कोरोना से 904 मरीज़ों की मौत हो गई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 46,121 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 19,64,536 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश अभी तक 67.61 फीसदी यानी 13,28,336 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 40,699 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 5,95,501 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 6 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2,21,49,351 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 6,64,949 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 56,282 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 10,309 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,128 मामले, कर्नाटक से 5,619 मामले, तमिलनाडु से 5,175 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,078 मामले, बिहार से 2,982 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,816 मामले, असम से 2,284 मामले, तेलंगाना से 2,092 मामले, ओडिशा से 1,337 मामले, केरल से 1,195 मामले, दिल्ली से 1,076 मामले, गुजरात से 1,070 मामले, झारखंड से 948 मामले, पंजाब से 841 मामले, हरियाणा से 752 मामले, मध्य प्रदेश से 652 मामले, राजस्थान से 593 मामले, जम्मू और कश्मीर से 559 मामले, गोवा से 348 मामले, पुडुचेरी से 286 मामले, उत्तराखंड से 246 मामले और छत्तीसगढ़ से 205 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 99 मामले, त्रिपुरा से 97 मामले, नागालैंड से 93 मामले, मणिपुर से 75 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 65 मामले, चंडीगढ़ से 64 मामले, लद्दाख से 58 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 41 मामले, हिमाचल प्रदेश से 37 मामले, मिज़ोरम से 33 मामले, सिक्किम से 17 मामले और मेघालय से 12 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 904 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 334 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 112 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 100 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 61 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 40 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 29 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 23 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान और तेलंगाना में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 11 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और झारखंड में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत अंडमान निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत नागालैंड और त्रिपुरा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • SFI PROTEST
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई
    09 Feb 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय को फिर से खोलने के लिए SFI ने प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध किया। साथ ही सड़क पर कक्षा लगाकर प्रशासन को चुनौत दी।
  • PTI
    समीना खान
    चुनावी घोषणापत्र: न जनता गंभीरता से लेती है, न राजनीतिक पार्टियां
    09 Feb 2022
    घोषणापत्र सत्ताधारी पार्टी का प्रश्नपत्र होता है और सत्ताकाल उसका परीक्षाकाल। इस दस्तावेज़ के ज़रिए पार्टी अपनी ओर से जनता को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र करती है और जनता उनके आधार पर चुनाव करती है।…
  • हर्षवर्धन
    जन्मदिन विशेष : क्रांतिकारी शिव वर्मा की कहानी
    09 Feb 2022
    शिव वर्मा के माध्यम से ही आज हम भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, राजगुरु, भगवती चरण वोहरा, जतिन दास और महाबीर सिंह आदि की कमानियों से परिचित हुए हैं। यह लेख उस लेखक की एक छोटी सी कहानी है जिसके बारे…
  • budget
    संतोष वर्मा, अनिशा अनुस्तूपा
    ग्रामीण विकास का बजट क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगा?
    09 Feb 2022
    कोविड-19 महामारी से पैदा हुए ग्रामीण संकट को कम करने के लिए ख़र्च में वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन महामारी के बाद के बजट में प्रचलित प्रवृत्ति इस अपेक्षा के मामले में खरा नहीं उतरती है
  • Election
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः प्रचार और भाषणों में स्थानीय मुद्दों को नहीं मिल रही जगह, भाजपा वोटर भी नाराज़
    09 Feb 2022
    ऐसे बहुत से स्थानीय मुद्दे हैं जिनको लेकर लोग नाराज हैं इनमें चाहे रोजगार की कमी का मामला हो, उद्योग की अनदेखी करने का या सड़क, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, शिक्षा का मामला हो। इन मुद्दों पर चर्चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License