NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में संक्रमण से मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख से ऊपर पहुंचा
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 264 मरीज़ों की और मौत हुई है। देश में संक्रमण से अब तक 1 लाख 50 हज़ार 114 लोग अपनी जान गंवा चुके है।

न्यूज़क्लिक टीम
06 Jan 2021
 कोरोना अपडेट: देश में संक्रमण से मौत का आंकड़ा डेढ़ लाख से ऊपर पहुंचा

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 6 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 264 मरीज़ों की और मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 21,314 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और कुल एक्टिव मामलों में 3,490 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 3 लाख 74 हज़ार 932 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 50 हज़ार 114 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.35 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 99 लाख 97 हज़ार 272 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.19 फ़ीसदी यानी 2 लाख 27 हज़ार 546 रह गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 17 करोड़ 74 लाख 63 हज़ार 405 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 9 लाख 31 हज़ार 408 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,088 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,615 मामले, महाराष्ट्र से 3,160 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,021 मामले, तमिलनाडु से 820 मामले, कर्नाटक से 815 मामले, पश्चिम बंगाल से 812 मामले, उत्तर प्रदेश से 729 मामले, मध्य प्रदेश से 671 मामले और गुजरात से 655 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही दिल्ली से 442 मामले, बिहार से 423 मामले, तेलंगाना से 417 मामले, राजस्थान से 397 मामले, आंध्र प्रदेश से 377 मामले, हरियाणा से 259 मामले, उत्तराखंड से 254 मामले, पंजाब से 211 मामले, ओडिशा से 198 मामले, झारखंड से 151 मामले, जम्मू और कश्मीर से 137 मामले, हिमाचल प्रदेश से 102 मामले, चंडीगढ़ से 90 मामले, मणिपुर से 86 मामले, गोवा से 80 मामले, पुडुचेरी से 47 मामले, असम से 41 मामले, मेघालय से 24 मामले, सिक्किम से 17 मामले, लद्दाख से 16 मामले, मिज़ोरम से 13 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 3 मामले, नागालैंड और त्रिपुरा से 2-2 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक नया मामला सामने आया है | बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 264 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 64 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 25 मरीज़ों की मौत हुई, केरल और पश्चिम बंगाल में 24-24 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 20 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 12 मरीज़ों की मौत हुई और तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 8 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 7 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 5 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़ और गोवा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World    

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License