NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24,248 नए मामलों के साथ कुल संख्या 7 लाख के क़रीब
देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का क़हर, महाराष्ट्र में कोरोना के मामलो की संख्या 2 लाख के पार, तमिलनाडु में 1 लाख से अधिक मामले और दिल्ली में भी आंकड़ा 1 लाख के क़रीब।
न्यूज़क्लिक टीम
06 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 24,248 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के कारण 425 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 15,350 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 6,97,413 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 60.86 फीसदी यानी 4,24,433 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 19,693 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 2,53,287 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 99,69,662 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,80,596 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 24,248 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 6,555 मामले, तमिलनाडु से 4,150 मामले, दिल्ली से 2,244 मामले, कर्नाटक से 1,925 मामले, तेलंगाना से 1,590 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,153 मामले, आंध्र प्रदेश से 998 मामले, पश्चिम बंगाल से 895 मामले, गुजरात से 725 मामले, असम से 720 मामले, राजस्थान से 632 मामले, ओडिशा से 469 मामले, हरियाणा से 457 मामले, मध्य प्रदेश से 326 मामले, केरल से 225 मामले, जम्मू और कश्मीर से 183 मामले, बिहार से 176 मामले और पंजाब से 174 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही गोवा से 77 मामले, छत्तीसगढ़ से 46 मामले, झारखंड से 42 मामले, मणिपुर से 41 मामले, उत्तराखंड से 31 मामले, नागालैंड से 27 मामले, त्रिपुरा से 22 मामले, मिज़ोरम से भी 22 मामले, सिक्किम से 20 मामले, हिमाचल प्रदेश से 17 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 10 मामले, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6-6 नए मामले सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 5 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमे लद्दाख, पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली, दमन दीव और मेघालय शामिल है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 425 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में हुई हैं। महाराष्ट्र में 151 मरीज़ों की मौत हुई है, दिल्ली में 63 मरीज़ों की मौत हुई और तमिलनाडु में 60 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही कर्नाटक में 37 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 21 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 18 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 14 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 6 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत ओडिशा, पंजाब और झारखंड में हुई और एक मरीज़ की मौत गोवा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License