NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,561 नये मामले, 89 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना का क़हर जारी है, 24 घंटे में 3,561 नये मामले सामने आये हैं और कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 53 हज़ार के करीब पहुंच गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 6 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 7 मई सुबह 8 बजे तक 3,561 नये मामले सामने आये है और कोरोना से पीड़ित 89 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी समय के बीच 1,084 मरीज़ों को ठीक जा चुका है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 52,952 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 28.83 फ़ीसदी यानी 15267 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन 3.36 फीसदी यानी 1,783 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 35902 हो गयी है।

india update.JPG
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 7 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 13,57,413 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 80,632 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर से आये नये मामलों में सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,233 मामले, तमिलनाडु से 771 मामले, दिल्ली से 428 मामले, गुजरात से 380 मामले, राजस्थान से 159 मामले, उत्तर प्रदेश से 118 मामले और पश्चिम बंगाल से 112 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 89 मामले, पंजाब से 65 मामले, आंध्र प्रदेश से 60 मामले, हरियाणा से 46 मामले, जम्मू और कश्मीर से 34 मामले, कर्नाटक से 22 मामले, तेलंगाना से 11 मामले, ओडिशा से 10 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले, बिहार से 6 मामले,  हिमाचल प्रदेश से 3 मामले, झारखंड और असम से दो-दो मामले और एक नया मामला केरल से सामने आया है।

देश के 12 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

24 घंटों में 89 लोगों की मौत हुई है जिसमें से महाराष्ट्र में 34 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 28 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 4-4 लोगों की मौत हुई,  तमिलनाडु और पंजाब में दो-दो लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत दिल्ली, हरियाणा और ओडिशा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान
    23 Apr 2022
    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्याओं और राज्य में सामाजिक सौहार्द्र को खराब करने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने जनता से उन ताकतों को "अलग-थलग करने की अपील की है, जिन्होंने सांप्रदायिक…
  • राजेंद्र शर्मा
    फ़ैज़, कबीर, मीरा, मुक्तिबोध, फ़िराक़ को कोर्स-निकाला!
    23 Apr 2022
    कटाक्ष: इन विरोधियों को तो मोदी राज बुलडोज़र चलाए, तो आपत्ति है। कोर्स से कवियों को हटाए तब भी आपत्ति। तेल का दाम बढ़ाए, तब भी आपत्ति। पुराने भारत के उद्योगों को बेच-बेचकर खाए तो भी आपत्ति है…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही की खुराकः बिहार में अलग-अलग जगह पर सैकड़ों बच्चे हुए बीमार
    23 Apr 2022
    बच्चों को दवा की खुराक देने में लापरवाही के चलते बीमार होने की खबरें बिहार के भागलपुर समेत अन्य जगहों से आई हैं जिसमें मुंगेर, बेगूसराय और सीवन शामिल हैं।
  • डेविड वोरहोल्ट
    विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 
    23 Apr 2022
    विंबलडन ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को इस साल खेल से बाहर रखा जाएगा। 
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रशांत किशोर को लेकर मच रहा शोर और उसकी हक़ीक़त
    23 Apr 2022
    एक ऐसे वक्त जबकि देश संवैधानिक मूल्यों, बहुलवाद और अपने सेकुलर चरित्र की रक्षा के लिए जूझ रहा है तब कांग्रेस पार्टी को अपनी विरासत का स्मरण करते हुए देश की मूल तासीर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License